Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों का जीवन होता है संघर्ष से भरा, लेकिन अचानक मिलती है शोहरत

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों का जीवन होता है संघर्ष से भरा, लेकिन अचानक मिलती है शोहरत

Numerology: व्यक्ति के जीवन में अंक शास्त्र का महत्व बहुत माना जाता है. अंक शास्त्र में मूलांक की बात की जाती है. मूलांक जन्म की तारीख से निकाला जाता है. हर तारीख से निकाला गया मूलांक बहुत विशेष माना जाता है. हर मूलांक का एक स्वामी ग्रह है. आज हम आपको उन तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन लोगों के जीवन में हमेशा संघर्ष और उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. हालांकि, फिर इन लोगों को जीवन में अचानक से पैसा और शोहरत मिलना भी शुरू हो जाती है, तो चलिए उन तारीखों के पर जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं.

इन तारीखों के लोगों का जीवन में रहता है संघर्ष
अंक ज्योतिष में बताया गया है कि 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का जीवन उतार-चढ़ाव भरा होता है. इन तारीखों पर जन्मे लोगों का मूलांक 04 बनता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वालों का स्वामी ग्रह राहु माना जाता है. राहु अप्रत्याशित घटनाओं, भ्रम, बदलाव और जोखिम का कारक है. राहु का प्रभाव जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह से पड़ता है. राहु का सकारात्मक प्रभाव इन लोगों के जीवन को अच्छा बनाता है.

राहु ग्रह के शुभ प्रभाव से इन लोगों का जीवन और तकदीर अचानक बदल जाती है. ये लोग भाग्य के धनी होते हैं. इन लोगों को जीवन में अचानक सफलता मिलती है. शेयर बाजार, निवेश और व्यापार से इनको बहुत लाभ होता है. यह लोग अक्सर आज में जीना पसंद करते हैं. ये अपने जीवन में दूसरों का दखल पंसद नहीं करते.

Read More Afternoon Puja Rules: क्या दोपहर में पूजा करना शुभ होता है? जानें शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं में क्या कहा गया है

राहु की वजह से रहती है भ्रम की स्थिति
राहु चूंकि भ्रम का कारक माना जाता है, इसलिए इन 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग अक्सर भ्रम में रहते हैं. इन लोगों के दुश्मन खूब होते हैं जो इनकी तरक्की से जलते हैं. वहीं अगर जन्म कुंडली में राहु शुभ नहीं होता तो इन तारीखों पर जन्मे लोग जीवन में मुश्किलों का सामना करते हैं.

Read More Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहन को क्या दें गिफ्ट? ये उपहार माने जाते हैं शुभ और खास

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना