सूरजपुर से रेस्क्यू की गईं बाघिन को कॉलर लगा अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ने की तैयारी पूरी कल सुबह छोड़ा जाएगा जंगल में,…………
छत्तीसगढ़ राज्य का यह पहला मामला

सूरजपुर से रेस्क्यू की गईं बाघिन को कॉलर लगा अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ने की तैयारी पूरी कल सुबह छोड़ा जाएगा जंगल में,…………छत्तीसगढ़ राज्य का यह पहला मामला बिलासपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ ने 28 मार्च को सूरजपुर के उड़गी से रेस्क्यू कर रायपुर जंगल सफारी लाई गई बाघिन को अचानकमार टाइगर […]

सूरजपुर से रेस्क्यू की गईं बाघिन को कॉलर लगा अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ने की तैयारी पूरी कल सुबह छोड़ा जाएगा जंगल में,…………
छत्तीसगढ़ राज्य का यह पहला मामला

बिलासपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ ने 28 मार्च को सूरजपुर के उड़गी से रेस्क्यू कर रायपुर जंगल सफारी लाई गई बाघिन को अचानकमार टाइगर रिजर्व में छोड़ने का निर्णय लिया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य का यह पहला मामला है रेस्क्यू की गई बाघिन को कॉलर पहना कर राज्य के टाईगर रिजर्व में छोड़ा जाना है। इसकी अनुमति NTCA ने भी दे दी है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ, एनटीसीए, WII की निगरानी में यह कार्य किया जा रहा है।

Read More CG Breaking News: राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

28 मार्च 2023 को सूरजपुर के उड़गी से 5 साल की बाघिन को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा रेस्क्यू किया गया था, स्थानीय ग्रामीण ने भी बाघिन पे हमला कर 9 गहरे घाव कर दिए थे, बाघिन को रायपुर जंगल सफारी में रख कर उसका इलाज किया गया बताया जाता है की 75 से 80 टांके लगे थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार अब बाघिन पुरी तरह से स्वस्थ हो गई है और जंगल में छोड़ी जा सकती है।

Read More जेल मुलाकात या सियासी डैमेज कंट्रोल? भूपेश बघेल के कदम से मचा सियासी भूचाल

सवाल यह उठता है की अचानकमार टाइगर रिजर्व में ही क्यों छोड़ना है। इसकी बड़ी वजह है वर्तमान में अचानकमार टाइगर रिजर्व में अभी चार बाघ और एक बाघिन है। बाघिन उमरदराज हो गई है और शवको को जन्म नही दे सकती है।

पांच साल की बाघिन को टाइगर रिजर्व में छोड़ने से आने वाले वर्षो में बाघों को संख्या बढ़ने की बहुत ज्यादा संभावना है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ का यह निर्णय कबीले तारीफ है। कॉलर लगा होने से बाघिन की लगातार मॉनिटरिंग की जा सकेगी

अचानकमार टाइगर रिजर्व कान्हा और बांधवगढ़ से बाघिन और बाघ लाने को लेकर प्रयासरत रहा है लेकिन अब इन्हें अपने ही राज्य में एक बाघिन मिल गई है। इसलिए अब बाहर से लाने की आवश्यकता नहीं है।बाघीन को लेकर रायपुर जंगल सफारी की टीम अचानक मार टाईगर रिजर्व के लिए निकल चुकी है। जिसकी रात्रि 10 बजे तक अचानक मार टाईगर रिजर्व पहूंचने की संभावना है। और कल सुबह बाघीन को पी सी सी वाइल्डलाइफ की उपस्थिति में जंगल में छोड़ा जायेगा। यह छत्तीसगढ़ में अपने तरह का पहला मामला होगा।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला