छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव के विद्रोही रुख के बाद फिर शुरू हुई कांग्रेस विधायकों की लामबंदी वेणुगोपाल के पास विधायकों का पत्र लेकर पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी पुनिया

छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव के विद्रोही रुख के बाद फिर शुरू हुई कांग्रेस विधायकों की लामबंदी वेणुगोपाल के पास विधायकों का पत्र लेकर पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी पुनिया रायपुर : छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव के पत्र के बाद एक बार फिर कांग्रेस विधायकों की लामबंदी शुरू हो गई है। […]

छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव के विद्रोही रुख के बाद फिर शुरू हुई कांग्रेस विधायकों की लामबंदी वेणुगोपाल के पास विधायकों का पत्र लेकर पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी पुनिया

रायपुर : छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव के पत्र के बाद एक बार फिर कांग्रेस विधायकों की लामबंदी शुरू हो गई है। ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर अब तक अकेले संघर्ष कर रहे सिंहदेव के समर्थन में इस बार दो विधायक शैलेश पांडेय और छन्नी साहू खुलकर सामने आए हैं। अंदरखाने से आ रही खबरों के अनुसार लगभग 35 से 40 विधायक उनके साथ हैं, लेकिन सभी को केंद्रीय नेतृत्व के संकेत की प्रतीक्षा है, जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ विधायकों का एक बड़ा वर्ग खड़ा है।

पुनिया ने मंगलवार को केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की
सिंहदेव का पत्र सार्वजनिक होने के बाद सीएम समर्थक विधायकों ने केंद्रीय संगठन को एक पत्र भेजा है। इसमें सिंहदेव पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस पत्र को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मंगलवार को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि वेणुगोपाल अब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पत्र पेश करेंगे। इसके बाद ही पार्टी किसी निर्णय पर पहुंचेगी। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री खेमा इस मामले का एक-दो दिन में ही निर्णय लेने का दबाव बना रहा है।

Read More Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान

गौरतलब है कि पिछले दिनों सिंहदेव ने पंचायत विभाग के मंत्री पद की जिम्मेदारी छोड़ दी थी। हालांकि, वह अब भी स्वास्थ्य मंत्री हैं। विधानसभा के मानसून सत्र में सिंहदेव के विभाग छोड़ने के मुद्दे को भाजपा भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। ऐसे में सीएम खेमा चाहता है कि इस पर निर्णय जल्द आ जाए। मुख्यमंत्री के करीबी विधायकों की मानें तो विधानसभा सत्र तक कोई निर्णय नहीं होता है, तो विधायक दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त करेंगे। ऐसे में केंद्रीय संगठन के सामने एक साल पहले जैसी स्थिति बन जाएगी, जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में 52 विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। विभाग वापस या छोड़ना होगा मंत्री पदकांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री खेमे को जिस तरह से विधायकों का समर्थन मिल रहा है, उससे सिंहदेव के सामने दो विकल्प होंगे।

Read More Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

यह भी पढ़ें
फिर से चुनावी सरगर्मी में छत्तीसगढ़, इन दों सीटों पर सिंतबर में हो सकते हैं उपचुनाव

पहला, वे पंचायत विभाग के मंत्री पद की जिम्मेदारी एक बार फिर संभालें या फिर भूपेश सरकार से इस्तीफा देकर मंत्रिमंडल से बाहर चले जाएं। सीएम खेमे ने केंद्रीय संगठन तक यह संदेश पहुंचा भी दिया है। ज्योतिरादित्य से आदि बाबा की मुलाकात कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव (आदि बाबा) ने कुछ दिनों पहले मुलाकात की थी। आदि बाबा ने यह जानकारी इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक की है।

Tags:

Latest News

अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता
16 साल से सेवा पुस्तिका नहीं जांची, रिटायरमेंट होते ही दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक
छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू
Ganpati Visarjan 2026: विसर्जन से पहले टूट जाए गणपति बप्पा की मूर्ति, तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यताएं
रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण