छत्तीसगढ़ में बिजली का बड़ा तोहफ़ा: आज से 200 यूनिट तक आधा बिल योजना लागू, लाखों उपभोक्ताओं के घरों में खुशी की रोशनी

छत्तीसगढ़ में बिजली का बड़ा तोहफ़ा: आज से 200 यूनिट तक आधा बिल योजना लागू, लाखों उपभोक्ताओं के घरों में खुशी की रोशनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के लोगों को आज से बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना लागू कर दी है। इस निर्णय से लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में इसकी घोषणा की थी। योजना के तहत 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल आधा किया जाएगा। हालांकि यदि किसी उपभोक्ता की खपत 201 यूनिट होती है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी थी कि प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं जिनका 200 यूनिट तक विद्युत खपत है, उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा. इस निर्णय से राज्य के 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे. 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले 1 वर्ष तक 200 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा, इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे. इन उपभोक्ताओं को 1 वर्ष तक की छूट दी गई है, ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सके. 

गौरतलब है कि ठीक चार महीने पहले, 1 अगस्त 2025 को राज्य सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा फेरबदल किया था। भूपेश सरकार के दौर में लागू 400 यूनिट की सीमा को अचानक घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया, जिसका सीधा असर लाखों परिवारों की जेब पर पड़ा। लेकिन अब सरकार ने फिर राहत का दरवाज़ा खोला है, नई व्यवस्था के तहत आज से 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना लागू हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को दोबारा बड़ी राहत मिलने जा रही है।

Read More मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार