गेट अभी लगा नहीं और चीफ इंजीनियर अजय सोमवार ठेकेदार सुनील अग्रवाल को 22 करोड़ भुगतान करने उतावला हो बना रहे है मुख्य कार्यपालन अभियंता पर दबाव, करना था जुर्माना कर रहे है उपकृत

बिलासपुर : बिलासपुर के अरपा नदी पर बन रहे शिवघाट और पचरीघाट बैराज फिर से एक बार अरपा भैसाझार की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने की तैयारी में है अभी कार्य पुरा हुआ नहीं है और मुख्य अभियंता अजय सोमवार ठेकेदार सुनील अग्रवाल को भुगतन कराने के लिए आतुर है और कार्यपालन अभियंता के ऊपर […]

बिलासपुर : बिलासपुर के अरपा नदी पर बन रहे शिवघाट और पचरीघाट बैराज फिर से एक बार अरपा भैसाझार की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने की तैयारी में है अभी कार्य पुरा हुआ नहीं है और मुख्य अभियंता अजय सोमवार ठेकेदार सुनील अग्रवाल को भुगतन कराने के लिए आतुर है और कार्यपालन अभियंता के ऊपर भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा है।

अरपा बैराज का काम अभी आधा से ज्यादा बचा हुआ है और चीफ इंजीनियर ठेकेदार को 22 करोड़ रुपए भुगतान कराने के लिए इतना उतावला हो रहे है की EE के नाक में दम कर दिया है। जबकि अभी पिलर तक अधूरा है। जल संसाधन विभाग के अफसरों ने ऐसा ही भुगतान इसी ठेकेदार को अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट में किया था।
जल संसाधन विभाग के अफसर नौकरी सरकार की कर रहे है की ठेकेदार की समझ से परे है। अरपा नदी में बन रहे बराज का काम चींटी की चाल चल रहा है ठेकेदार को भुगतान करने में जरा सा भी देरी नहीं कर रहे है। एडवांस में भुगतान हो रहा है। वर्तमान में अरपा नदी पर चल रहे अरपा बराज के काम शिवघाट में 62 प्रतिशत और पचरीघाट में 56 प्रतिशत ही हुआ है। धीमे काम की वजह से समय पर अरपा बराज का काम नहीं हो पाया है। इसके बाद भी अफसरों ने ठेकेदार पर कोई जुर्माना भी नहीं लगाया, बल्कि अब जून तक काम पूरा होने की उम्मीद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक पिलर को बनाने में ही डेढ़ माह का समय लगता है। इस तरह बचे पिलर को बनाने में एक साल से अधिक का समय लग जाएगा। ऐसे में ठेकेदार और अफसरों के जून तक काम पूरा होने का दावा भी संदेहास्पद है। अरपा बैराज के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में एक पुल में गेट लगाने का काम तकरीबन पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे का काम भी चल रहा है। 100 करोड़ के इस

तकरीबन पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे का काम भी चल रहा है। 100 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के दो पुलों में एक शिवघाट और दूसरा पुल पचरीघाट में बन रहा है। विभाग के कार्यपालन अभियंता डी जायसवाल ने बताया कि ठेकेदार ने जून तक काम पूरा करने का समय मांगा है। पचरीघाट में 47.97 करोड़ की राशि से बन रहे बराज में 20 गेट बनाए जाने हैं, इसमें से 19 गेट पूरे हो चुके हैं। इस तरह एक गेट का काम बाकी है। दूसरा शिवघाट में बनने वाले 49.43 करोड़ के पुल में 24 गेट बनाए जाने हैं इसका काम भी अभी चल रहा है।
इसके पहले सिंचाई विभाग के अफसरों ने अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट का काम पूरा होने से पहले ही 300 करोड़ का भुगतान कर दिया और वहीं कहानी अब अरपा बराज में दोहराने की तैयारी में है।

Read More सरकंडा ईडब्ल्यूएस विवाद : बिल्डर का पलटवार, पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही और राजनैतिक संरक्षण का आरोप 

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

सरगांव: रजिस्ट्री पेपर में नाम साफ फिर भी पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की एफआईआर, सरगांव में किसान की करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा

राज्य

Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नई दिल्ली। महिलाओं को संपत्ति और उत्तराधिकार में समान अधिकार देने की मांग से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान...
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस