- Hindi News
- 2024 के आम लोकसभा चुनाव की तारीखों की कल होगी घोषणा
2024 के आम लोकसभा चुनाव की तारीखों की कल होगी घोषणा
2024 के आम लोकसभा चुनाव की तारीखों की कल होगी घोषणा नई दिल्ली : चुनाव आयोग कल दोपहर 3 बजे आम चुनाव के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा करेगा। इस घोषणा को ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया […]

2024 के आम लोकसभा चुनाव की तारीखों की कल होगी घोषणा
नई दिल्ली : चुनाव आयोग कल दोपहर 3 बजे आम चुनाव के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा करेगा। इस घोषणा को ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा।

आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया है कि चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। जिन चार राज्यों में अप्रैल/मई में मतदान होना है उसमें अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम है।महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल के अंत में मतदान होना है।

उल्लेखनीय है,कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नये सदन का गठन करना होगा । सूत्रों के अनुसार इस बार आम चुनाव सात से आठ चरणों में कराए जाने की संभावना है ।एल. एस।
लेखक के विषय में
मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।
