WhatsApp पर आया एक लिंक, क्लिक करते ही इस शख्स ने गवां दिए 4 लाख रुपए

WhatsApp पर आया एक लिंक, क्लिक करते ही इस शख्स ने गवां दिए 4 लाख रुपए

ठगी करने वाले ऐसा जाल बिछाते हैं कि पढ़े-लिखे लोग भी इस जाल में आसानी से फंस जाते हैं और एक ही पल में हजारों-लाखों रुपए गंवा बैठते हैं. दिल्ली में रहने वाले एक शख्स को WhatsApp पर एक Traffic Challan भरने के लिए एक फर्जी लिंक आया, इस शख्स ने बिना सोचे-समझे अनजान लिंक पर क्लिक कर दिया. यही एक छोटी सी लापरवाही इस शख्स को काफी महंगी पड़ी क्योंकि एक छोटी सी गलती के कारण इस व्यक्ति को 4 लाख रुपए गंवाने पड़े, चलिए आपको बताते हैं कि ठगी करने वालों ने किस तरह से इस शख्स को जाल में फंसाया?

कैसे ठगी करने वालों ने बिछाया जाल?
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति को अनजान नंबर से WhatsApp पर मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया था कि 1000 रुपए का Traffic Challan पेंडिंग है. मैसेज में ऐसा दिखाया गया था कि ये मैसेज NextGen mParivahan से है और यह ऑफिशियल लग रहा था, जिसमें ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का जिक्र था. इसमें सरकारी अलर्ट में इस्तेमाल होने वाले टोन और भाषा का भी इस्तेमाल किया गया था, जिससे यह असली लग रहा था.

मैसेज में लिंक था जिसमें चालान डिटेल्स चेक करने और फाइन भरने के लिए कहा गया था. इसे असली मानकर, इस व्यक्ति ने लिंक पर क्लिक किया और ऐप डाउनलोड कर लिया लेकिन, ऐप इंस्टॉल होने के बाद कोई चालान डिटेल्स नहीं दिखी. उस समय, इस व्यक्ति को शक नहीं हुआ कि कुछ गड़बड़ है.

Read More Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है बड़ा कैमरा सेंसर, बदल सकता है कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन

परेशानी दोपहर में थोड़ी देर बाद शुरू हुई. दोपहर करीब 2.59 बजे से एक ईमेल अलर्ट मिला जिसमें कहा गया था कि Amazon ई-वॉलेट का पासवर्ड बदल दिया गया है. कुछ ही मिनटों में, अकाउंट से जुड़ी ईमेल ID भी बिना इजाजत बदल दी गई. इसके तुरंत बाद, अलग-अलग बैंकों से हाई-वैल्यू क्रेडिट कार्ड ट्रांज़ैक्शन के बारे में SMS अलर्ट मिलने लगा.

Read More OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को भारत में एंट्री करेगा नया बजट फोन, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से मचेगा धमाल

पैसे पाना हो गया नामुमकिन, समझें कैसे?
कुल मिलाकर, उनके सेव किए गए क्रेडिट कार्ड डिटेल्स का इस्तेमाल करके पांच ट्रांज़ैक्शन किए गए, जिनमें से किसी को भी उन्होंने अप्रूव नहीं किया गया. पुलिस का कहना है कि ठगी करने वालों ने कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से ई-गिफ़्ट कार्ड खरीदने के लिए किया. ये गिफ़्ट कार्ड स्कैमर के ईमेल एड्रेस पर डिजिटली डिलीवर किए गए, जिससे पैसे वापस पाना लगभग नामुमकिन हो गया. जब तक इस व्यक्ति को पता चला कि क्या हुआ, तब तक करीब 4.05 लाख रुपए का नुकसान हो चुका था. इसके बाद इस शख्स ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया.

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश