हेड कॉन्स्टेबल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, दूसरी पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, नदी किनारे दफनाई लाश

हेड कॉन्स्टेबल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, दूसरी पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, नदी किनारे दफनाई लाश

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सिंदूर नदी के किनारे रेत में दफन मिली हेड कॉन्स्टेबल की लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि मृतक की दूसरी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक की पहचान विश्वनाथ केरकेट्टा, निवासी रायगढ़, के रूप में हुई थी, जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था और उस समय दंतेवाड़ा में तैनात था। 29 जनवरी 2026 को उसकी लाश ग्राम पंचायत सतीसेमर में सिंदूर नदी के किनारे रेत में दबी हुई मिली थी। शुरुआती जांच में ही पुलिस को यह मामला हत्या का प्रतीत हुआ।

दूसरी शादी और रिश्तों में दरार
एसपी वैभव बैंकर रमनलाल ने बताया कि विश्वनाथ ने बलरामपुर में अपना मकान बना रखा था और यहां उसका आना-जाना था। इसी दौरान उसने सिवनी निवासी क्लाटिका केरकेट्टा से दूसरी शादी की थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। विश्वनाथ ने दूसरी पत्नी को रायपुर में किराये के मकान में रखा था। पति से दूरी के चलते क्लाटिका की पहचान चलगली निवासी विवेक टोप्पो से हुई। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

Read More अरपा-भैंसाझार बैराज घोटाला: ईपीसी का ठेका तोड़ा, अलग टेंडर निकाला और पहली ही बारिश में बह गए करोड़ों, अब रिटेनिंग वॉल में फिर वही खेल

मंदिर में गुपचुप शादी, फिर हत्या की साजिश
जांच में सामने आया कि क्लाटिका ने अपने प्रेमी विवेक के साथ तातापानी मंदिर में गुपचुप शादी भी कर ली थी और उसी के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया था। जब इस रिश्ते की भनक विश्वनाथ को लगी, तो पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होने लगे। इसी तनाव के बीच दोनों आरोपियों ने विश्वनाथ को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

Read More रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं

छुट्टी पर बुलाया, लोहे के हथियार से हत्या
पुलिस के अनुसार, क्लाटिका ने अपने पति को छुट्टी लेकर गांव बुलाया। तय योजना के तहत विवेक टोप्पो ने लोहे के हथियार से सिर पर वार कर विश्वनाथ की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने शव को सिंदूर नदी के किनारे रेत में दफना दिया, ताकि मामला हादसा या गुमशुदगी लगे।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर क्लाटिका केरकेट्टा और विवेक टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग, धोखे और साजिश का गंभीर उदाहरण है, जिसमें एक वर्दीधारी जवान को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश