सस्ते प्लान की मची लूट: Reliance Jio का ये रिचार्ज है सबसे किफायती

सस्ते प्लान की मची लूट: Reliance Jio का ये रिचार्ज है सबसे किफायती

Jio Cheapest Recharge Plan: Reliance Jio के पास सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के Data Voucher हैं. कंपनी का फोकस ज्यादा से ज्यादा लोगों को नेटवर्क से जोड़ना है और कंपनी अपनी इस स्ट्रैटेजी में कामयाब भी रही है, कंपनी के पास इस वक्त सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. हम आज आप लोगों को कंपनी के सबसे सस्ते और सबसे महंगे डेटा वाउचर्स के बारे में बताएंगे कि सस्ते-महंगे प्लान की कीमत कितनी है और ये प्लान्स कौन-कौन से बेनिफिट्स के साथ आते हैं?

Jio 11 Plan Details
रिलायंस जियो का सबसे सस्ता डेटा वाउचर 11 रुपए का है, ये प्लान हर रोज 1 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है. ये प्लान उन लोगों के लिए सही है जिन्हें इमरजेंसी में डेटा की जरूरत पड़ गई है और जो लोग ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं. ये प्लान एक घंटे की वैलिडिटी के साथ आता है, एक घंटे की वैलिडिटी खत्म होने के बाद अगर आपका डेटा बचा भी है तो भी एक्सपायर हो जाएगा.

Jio 359 Plan
कंपनी का सबसे सस्ता 11 रुपए वाला प्लान है तो वहीं अगर सबसे महंगे प्लान की बात करें तो आपको 359 रुपए खर्च करने होंगे. 359 रुपए वाला प्लान 50 जीबी हाई स्पीड डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, इसमें प्रतिदिन की कोई डेटा लिमिट नहीं है, आप चाहें तो एक बार में या फिर धीरे-धीरे भी डेटा का इस्तेमाल 30 दिन तक कर सकते हैं.

ये दोनों ही प्लान्स डेटा प्लान्स हैं, यही वजह है कि इन प्लान्स के साथ आपको डेटा के अलावा कॉलिंग या फिर एसएमएस जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी. न ही आपको ये प्लान्स किसी भी तरह का कोई एडिशनल बेनिफिट्स ऑफर करेंगे. अब आपको डिसाइड करना है कि आपकी जरूरत क्या है, आपको कम पैसे में थोड़ी देर के लिए डेटा की जरूरत है या फिर आप लंबे समय के लिए ज्यादा डेटा चाहते हैं, कंपनी के पास अलग-अलग जरूरत के हिसाब से प्लान्स हैं.

Tags:

Latest News

रायपुर से हजारों कांग्रेसजन जाएंगे दिल्ली, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारी तेज रायपुर से हजारों कांग्रेसजन जाएंगे दिल्ली, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारी तेज
छत्तीसगढ़ में कैंसर सर्वाइवर की देखभाल के लिए NHM और ECHO India की पहल, 49 चिकित्सा अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जानें किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि
करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को राहत, फतेहपुर SP ने ड्यूटी से छूट देने का जारी किया आदेश
Delhi SIR: सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार, फॉर्म-6 को लेकर उठाए सवाल, 43 लाख मतदाताओं पर चिंता
छत्तीसगढ़ में NEET PG पास 27 डॉक्टरों की NOC पर फैसला बाकी, जमीन गिरवी रखने की शर्त से बढ़ी परेशानी
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत की खबर, 179 घायल
नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा वायुसेना का दम, पांच हेलीकॉप्टरों के साथ उतरेगी सारंग टीम
सराफा कारोबारी पर हमला, 30 किलो चांदी, 15 ग्राम सोने और डेढ़ लाख नकद लूटकर फरार हुए बदमाश, साइबर टीम समेत तीन थानों की पुलिस जांच में जुटी
जर्जर दीवार ने ली मासूम की जान, स्कूल संचालक को 5 साल की जेल
रेलवे ट्रैक पार करना नहीं बना बीमा खारिज करने का आधार, कंपनी को देना होगा 2.30 लाख रुपए
बिलासपुर में अमूल, गोवर्धन और वचन घी के नमूने अमानक, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच से मचा हड़कंप