धड़ाम से गिरी iPhone Air की कीमत, 24000 रुपए मिल रहा सस्ता

धड़ाम से गिरी iPhone Air की कीमत, 24000 रुपए मिल रहा सस्ता

Apple ने पिछले साल सितंबर में सबसे पतले फोन iPhone Air को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया था. अगर आप भी इस मॉडल को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस फोन को 24000 रुपए सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है. इस फोन को Flipkart पर भारी छूट, बैंक ऑफर्स जैसे बेनिफिट्स के साथ बेचा जा रहा है. इस हैंडसेट को Flipkart Big Savings Sale के दौरान काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है, जो इस फोन को खरीदने का सोत रहे हैं उनके लिए ये एक आकर्षक डील हो सकती है.

Apple ने iPhone Air को 1,19,900 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था. Flipkart पर ये फोन अभी 99,900 रुपए में बेचा जा रहा है, इसका मतलब ये हुआ कि ये फोन लॉन्च प्राइस से 20 हजार रुपए सस्ते में मिल रहा है. इसके अलावा 4000 रुपए का बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.

Flipkart Offers
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 4000 रुपए की छूट मिल रही है, ICICI Bank Credit Card पर 3000 रुपए की छूट का फायदा उठाया जा सकता है. इस फोन के साथ 8325 प्रतिमाह की शुरुआती नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिल रही है.

Read More Siri की आवाज सुनकर हो गए हैं बोर? iPhone में ऐसे बदलें Voice और Language, जानें आसान तरीका

iPhone Air Specifications
iPhone Air में 6.5 इंच सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले है, इसमें OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. ये फोन 3000 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन को सिर्फ eSIM हैंडसेट के तौर पर पेश किया है.

Read More Redmi Note 17 Pro Series: 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुए नए फोन, जानें कीमत और फीचर्स

फोन सिर्फ 5.6mm पतला है और इसमें 80% टाइटेनियम बॉडी है. ये USB Type-C वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आता है. iPhone Air में 3nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर बना A19 Pro Bionic चिपसेट है. इसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन है. चिपसेट सेकंड-जेनरेशन डायनामिक कैशिंग और एडवांस्ड Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है.

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO