जम्मू-कश्मीर: गुफा में छिपे जैश आतंकियों का अंत, सुरक्षाबलों ने सटीक रणनीति से ऑपरेशन ‘काया’ दिया अंजाम

जम्मू-कश्मीर: गुफा में छिपे जैश आतंकियों का अंत, सुरक्षाबलों ने सटीक रणनीति से ऑपरेशन ‘काया’ दिया अंजाम

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ एक और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। घने जंगलों, ऊंची पहाड़ियों और संकरी प्राकृतिक गुफा को ढाल बनाकर छिपे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की यह पनाहगाह आखिरकार उनकी अंतिम शरण साबित हुई है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को शहीद जवानों के बलिदान का सशक्त और रणनीतिक जवाब माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से सुरक्षाबलों को चकमा दे रहे आतंकी बसंतगढ़ के दुर्गम जंगलों में छिपे हुए थे। मुठभेड़ के दौरान खुलकर सामना करने के बजाय आतंकियों ने एक संकरी गुफा में शरण ले ली और वहीं से फायरिंग शुरू कर दी। उनका मकसद अंधेरे और भौगोलिक कठिनाइयों का फायदा उठाकर बच निकलना था, लेकिन इस बार सुरक्षाबलों की घेराबंदी और तैयारी कहीं ज्यादा मजबूत थी।

ड्रोन से मिली बढ़त, हर हरकत पर नजर
आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षाबलों ने ड्रोन तैनात किए। लाइव फीड के जरिए गुफा के भीतर की स्थिति स्पष्ट हो गई और यह तय हो गया कि आतंकी कहां और किस हाल में छिपे हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें दोबारा गुफा में लौटने पर मजबूर कर दिया।

Read More Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस

रातभर घेराबंदी, सुबह निर्णायक कार्रवाई
सुरक्षाबलों ने पूरी रात गुफा को चारों ओर से घेरकर रखा। ड्रोन निगरानी जारी रही और हर संभावित मूवमेंट पर नजर रखी गई। बुधवार सुबह स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने के बाद यह तय किया गया कि आतंकियों को किसी भी हाल में बाहर निकलने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसके बाद नियंत्रित और सटीक कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने विस्फोट के जरिए गुफा को ध्वस्त कर दिया।

Read More राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट

इस कार्रवाई में गुफा के भीतर मौजूद दोनों आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह योजनाबद्ध, सटीक और सुरक्षा मानकों के तहत किया गया। ऑपरेशन ‘काया’ को आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने यह संदेश साफ कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है।

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश