विदेशी शराब, हुक्का और लग्जरी कारों की चमक: अहमदाबाद में रईसों की हाई-प्रोफाइल पार्टी पर पुलिस की रेड, डॉक्टर-बिल्डर समेत 81 गिरफ्तार

विदेशी शराब, हुक्का और लग्जरी कारों की चमक: अहमदाबाद में रईसों की हाई-प्रोफाइल पार्टी पर पुलिस की रेड, डॉक्टर-बिल्डर समेत 81 गिरफ्तार

नई दिल्ली/अहमदाबाद। गुजरात में शराबबंदी के बीच रईसों की एक हाई-प्रोफाइल पार्टी पुलिस के लिए बड़ी कार्रवाई का कारण बन गई। अहमदाबाद ग्रामीण के सानंद क्षेत्र में स्थित ‘निर्वाना ग्रीन्स वीकेंड होम’ में चल रही विदेशी शराब और हुक्का पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर डॉक्टर, बिल्डर और कारोबारी वर्ग से जुड़े 81 लोगों को हिरासत में लिया है। पार्टी की चकाचौंध, लग्जरी कारें और महंगे इंतजाम देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

शादी की सालगिरह बनी अवैध पार्टी का बहाना
पुलिस के अनुसार, मुंबई निवासी अमित गोपीलाल पचेरीवाल ने गोरस गांव के बाहरी इलाके में स्थित निर्वाना ग्रीन्स में आदर्श अग्रवाल की शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर यह पार्टी आयोजित की थी। वीकेंड होम को पूरी तरह पार्टी जोन में तब्दील कर दिया गया था, जहां हुक्का, विदेशी शराब और हाई-एंड फूड काउंटर सजे हुए थे। मेहमान महंगी कारों में पहुंचे थे और माहौल किसी लग्जरी क्लब जैसा था।

छापेमारी में मची अफरा-तफरी, 2.91 करोड़ का सामान जब्त
गुप्त सूचना के आधार पर सानंद पुलिस ने अचानक रेड की। पुलिस को देखते ही पार्टी में भगदड़ मच गई, लेकिन बाहर निकलने के रास्ते पहले ही घेर लिए गए थे। छापेमारी के दौरान 43 पुरुष और 38 महिलाओं समेत कुल 81 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से 10 से ज्यादा हुक्के, विदेशी शराब की कई भरी-खाली बोतलें और करीब 2.91 करोड़ रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है।

Read More अमेरी चौक पर चाय लीला कैफे की मनमानी, सड़क बनी पार्किंग, राहगीर परेशान

35–40 आयु वर्ग के रईस, मेडिकल जांच अनिवार्य
हिरासत में लिए गए अधिकांश लोगों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी को मेडिकल जांच के लिए सानंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां नशे की पुष्टि के लिए परीक्षण किए गए। पुलिस उनकी पहचान, पेशे और पार्टी में मौजूद रहने की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Read More Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश

शहर में पहले भी हुई ऐसी कार्रवाई
गौरतलब है कि इससे पहले अहमदाबाद शहर के पंचवटी इलाके में ‘सेंटेनियल विस्टा’ अपार्टमेंट की छत पर चल रही शराब-हुक्का पार्टी पर भी पुलिस ने छापा मारा था। उस मामले में 4 लड़कियों और 17 लड़कों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में पाए गए लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक थी।

पुलिस का सख्त संदेश
अहमदाबाद ग्रामीण एसपी ओम प्रकाश जाट ने कहा कि शराब कहां से लाई गई और हुक्के में इस्तेमाल सामग्री क्या थी, इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। गुजरात में शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि नियमों से ऊपर खुद को समझने वालों पर भी कानून की नजर बराबर बनी हुई है।

Tags:

Latest News

75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम 75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई