पीडब्ल्यूडी में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 8 वर्षों तक चला शोषण, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

पीडब्ल्यूडी में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 8 वर्षों तक चला शोषण, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

दुर्ग। जिले से सामने आया यह मामला मानवता और कानून व्यवस्था दोनों को झकझोर देने वाला है। लोक निर्माण विभाग (PWD) में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ आठ वर्षों तक लगातार सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पीड़िता के साथ यह अमानवीय कृत्य तब शुरू हुआ, जब वह मात्र 14 वर्ष की थी। यह भयावह सिलसिला वर्ष 2018 से 2025 तक चलता रहा। पीड़िता ने 30 जनवरी 2026 को अपनी मां के साथ दुर्ग महिला थाना पहुंचकर पूरी आपबीती दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई शुरू की।

नौकरी का लालच, फिर ब्लैकमेल कर लगातार शोषण
शिकायत के अनुसार, पीडब्ल्यूडी में टाइमकीपर के पद पर पदस्थ कृपा शंकर कश्यप उर्फ राजू ने पीड़िता को डेलीवेज में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अलग-अलग रेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर पीड़िता के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। जब भी पीड़िता ने विरोध किया, उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकियां दी गईं।

मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी थी पीड़िता
लगातार आठ वर्षों तक चले इस अत्याचार ने पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह कमजोर कर दिया था। भय, सामाजिक दबाव और धमकियों के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अंततः साहस जुटाकर उसने पुलिस के समक्ष सच्चाई रखी।

Read More अमेरी चौक पर चाय लीला कैफे की मनमानी, सड़क बनी पार्किंग, राहगीर परेशान

Tags:

Latest News

75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम 75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई