‘लाल आतंक’ पर करारा प्रहार: बीजापुर में डीवीसीएम-एसीएम समेत 12 नक्सलियों ने हथियार डालकर किए आत्मसमर्पण

‘लाल आतंक’ पर करारा प्रहार: बीजापुर में डीवीसीएम-एसीएम समेत 12 नक्सलियों ने हथियार डालकर किए आत्मसमर्पण

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर डीवीसीएम और एसीएम स्तर के कमांडरों सहित कुल 12 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। यह आत्मसमर्पण 5 फरवरी को बीजापुर में किया गया, जिसे ‘लाल आतंक’ के खिलाफ बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है।

जवानों के साथ दो गाड़ियों में पहुंचे नक्सली
आत्मसमर्पण करने वाले सभी 12 नक्सली सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दो वाहनों में सवार होकर बीजापुर एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से हथियार और गोला-बारूद सौंपा। इस दौरान पुलिस और केंद्रीय बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कई कुख्यात नक्सली भी शामिल
सरेंडर करने वालों में संगठन के सक्रिय और प्रभावशाली चेहरे भी शामिल हैं

Read More Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR

  • सोमडु मड़काम (डीवीसीएम) — एके-47 राइफल के साथ
  • चमन लाल उर्फ छोटू (एसीएम) — एसएलआर राइफल के साथ
  • सन्ना माड़वी (पार्टी सदस्य) — एसएलआर राइफल के साथ

इनके अलावा अन्य नक्सलियों ने भी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है।

Read More पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त

सुकमा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
इसी बीच सुकमा जिले में भी सुरक्षाबलों को अहम सफलता मिली है। सीआरपीएफ 74वीं बटालियन और कोबरा 201 की संयुक्त टीम ने नक्सलगढ़ गोगुंडा क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के दौरान नक्सलियों का हथियार और विस्फोटक डंप बरामद किया। गोगुंडा पहाड़ियों के दूसरे छोर पर करीब 5 किलोग्राम वजनी शक्तिशाली बम मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

बढ़ता दबाव, टूटता नक्सली नेटवर्क
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सुरक्षाबलों ने माओवादी लीडर रमन्ना के स्मारक को ध्वस्त किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नक्सली संगठनों में घबराहट साफ देखी जा रही है और उनका नेटवर्क कमजोर पड़ता जा रहा है।

‘इलाके को भयमुक्त बनाना लक्ष्य’, सीआरपीएफ
इस कार्रवाई पर सीआरपीएफ कमांडेंट हिमांशु पांडे ने कहा कि सुरक्षाबलों का उद्देश्य केवल नक्सलियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि इलाके को स्थायी रूप से भयमुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्षों से खौफ में जी रहे ग्रामीणों में अब भरोसा लौट रहा है और गोगुंडा की पहाड़ियों में शांति और विकास की नई उम्मीद जगी है।

Tags:

Latest News

75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम 75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई