Odisha Train Accident: ओडिशा में बड़ा हादसा टला, चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,धीमी रफ्तार बनी यात्रियों की सुरक्षा कवच

Odisha Train Accident: ओडिशा में बड़ा हादसा टला, चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,धीमी रफ्तार बनी यात्रियों की सुरक्षा कवच

भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर रोड स्टेशन के पास जखपुरा इलाके में आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। चेन्नई सेंट्रल–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा था, जिस वजह से ट्रेन की गति काफी धीमी थी और किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 8:50 बजे ट्रैक बदलने की प्रक्रिया के दौरान हुई। ट्रेन के एक एसी कोच और दो सामान्य डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि आगे के दो कोच सुरक्षित रहे। हादसे के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

राहत-बचाव कार्य तेज, डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही भद्रक से रेलवे की विशेष राहत टीम मौके पर भेजी गई। तीनों डिब्बों को दोबारा पटरी पर लाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जाजपुर रोड रेलवे पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Read More उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद

कुछ ट्रेन सेवाएं प्रभावित, जांच जारी
हादसे के बाद इस रूट की कुछ ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं। पूर्वतट रेलवे ने बताया कि सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल, ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की तकनीकी जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि ट्रेन की रफ्तार अधिक होती, तो स्थिति कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर ट्रैक मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों के महत्व को रेखांकित कर दिया है।

Read More Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश