CG News: कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में सेंधमारी, दान पेटी टूटी, सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरी से सुरक्षा पर सवाल

CG News: कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में सेंधमारी, दान पेटी टूटी, सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरी से सुरक्षा पर सवाल

अंबिकापुर। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शातिर चोरों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी है। अज्ञात चोरों ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें नकाबपोश आरोपी मंदिर में घुसते और दान पेटी तोड़ते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह मंदिर कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय परिसर के भीतर स्थित है, जिसे शहर के सबसे सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है। ऐसे संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आने से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट परिसर की रात्री गश्त और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Read More मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई

 

Read More 48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश