बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पेद्दागेलूर के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी भीषण मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के तहत अहम मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को घेर लिया। मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल और एक नक्सली का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान उधम सिंह के रूप में की गई है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में अब भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है, ताकि किसी भी तरह के खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Read More CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि उधम सिंह के मारे जाने से नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद इस कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Read More अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो

Tags:

Latest News

75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम 75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई