- Hindi News
- राज्य
- YouTuber Elvish Yadav को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक, यूपी पुलिस को...
YouTuber Elvish Yadav को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक, यूपी पुलिस को नोटिस जारी
YouTuber Elvish Yadav को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक, यूपी पुलिस को नोटिस जारी
सुप्रीम कोर्ट ने YouTuber एल्विश यादव के खिलाफ सांप जहर व रेव पार्टी मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाई, UP सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया गया।
नई दिल्ली: विवादित YouTuber और Bigg Boss OTT‑2 विजेता Elvish Yadav को सांप के जहर और रेव पार्टी मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए यूपी पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस निर्णय के साथ उनका मामला फिर केंद्र में आ गया है।
दरअसल कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश यादव हाथ में सांप लेकर सांप और उसके जहर से जुड़ी बातें करते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद उन पर सांप के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। साथ ही साथ उनके ऊपर रेव पार्टियों की मेजबानी करने का भी आरोप है, जहां विदेशी नागरिकों ने कथित तौर पर जहर और अन्य नशीले पदार्थ की सप्लाई की थी।
इसके चलते ट्रायल कोर्ट में उनके खिलाफ मामला चल रहा था। मामला देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, एल्विश की तरफ से याचिका भी लगाई गई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इसके साथ-साथ एल्विश द्वारा दायर की गई याचिका पर यूपी पुलिस को नोटिस भी जारी किया गया है। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ जहरीले सांपों की तस्करी और नागिन डांस पार्टी में सांपों के उपयोग को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला साल 2023 का है।
आरोप था कि एल्विश यादव की पार्टियों में ज़हरीले सांपों का इस्तेमाल होता था। इसमें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन की बात थी। एल्विश यादव अपने देशी अंदाज़ और फनी वीडियो के लिए जितने लोकप्रिय हैं, उतने ही विवादों में भी रह चुके हैं। एल्विश पर कई बार अपने वीडियो में आपत्तिजनक भाषा और महिलाओं के प्रति असंवेदनशील व्यवहार का आरोप लगा है। कुछ लोग उनके कंटेंट के लिए उन्हें "मिसोजिनिस्ट" (महिला विरोधी) भी बताते हैं।
