BCCI की नाक के नीचे घोटाला, टीम में आने के लिए भयानक फर्जीवाड़ा

BCCI की नाक के नीचे घोटाला, टीम में आने के लिए भयानक फर्जीवाड़ा

जैसे वर्ल्ड क्रिकेट को ICC चलाती है, ठीक वैसे ही भारतीय क्रिकेट को चलाने का काम BCCI का है. अपने खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में, उन्हें जुझारू बनाने और इंटरनेशनल क्रिकेट के लायक बनाने में BCCI के किए जा रहे प्रयासों बड़ा योगदान है. इसके लिए BCCI के पास सपोर्ट स्टाफ की एक जबरदस्त टीम है, जो खिलाड़ियों के पीछे काम करती है. BCCI खिलाड़ियों को वो मंच देती है, जिस पर वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर, खुद को तपाकर आगे बढ़ सकते हैं. लेकिन, पुदुचेरी में मामला जरा अलग दिख रहा है. वहां BCCI की नाक के नीचे जो खेल चल रहा है, वो आंख और कान खोल देने वाला है.

पुदुचेरी में BCCI की नाक के नीचे फर्जीवाड़ा
पुदुचेरी में खिलाड़ियों के टीम में आने के लिए शॉर्टकट लिया जा रहा है. और, जो ऐसा कर रहे हैं वो BCCI और CAP यानी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुदुचेरी के समानांतर काम कर रहे हैं. उनके लिए सब पैसे का खेल है. पैसे से वो नकली पते बनाते हैं और एलिग्जिबिलिटी सर्टिफिकेट भी प्रदान करते हैं. 

जांच में हुआ बड़ा खुलासा
रिपोर्ट की मानें तो उसने पिछले 3 महीने में केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में खिलाड़ियों के 2000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन फॉर्मों की समीक्षा की. एक दर्जन से ज्यादा पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों, अधिकारियों से बात की. इतना ही नहीं रिहायशी व शैक्षणिक संस्थानों के दिए गए कई पतों का जमीनी सत्यापन भी किया.

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

1.2 लाख रुपये में हो जाता है पूरा काम
रिपोर्ट में बताया गया कि सारी चीजों को जांचने और परखने के बाद एक सुव्यवस्थित ग़ैर-कानूनी प्रणाली का खुलासा हुआ, जिसे चलाने वाले वहां के निजी क्रिकेट एकेडमी के कोच हैं. ये सारे फर्जी दस्तावेज उपलब्ध करवाते हैं. उनका मकसद दूसरे राज्यों के क्रिकेटरों को बीसीसीआई की एक साल की अनिवार्य निवास आवश्यकता पूरी करवाकर “स्थानीय” खिलाड़ी बनाना होता है. ये सब “पैकेज” के रूप में 1.2 लाख रुपये या उससे अधिक के बदले किया जाता है. ये क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुदुचेरी की अलग-अलग एज कैटेगरी की टीमों में जगह बनाने का भी एक रास्ता है.

Read More CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत

एक ही आधार पते पर रह रहे 17 खिलाड़ी
रिपोर्ट के मुताबिक इस फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा सबूत ये है कि अलग-अलग टीमों से खेलने वाले 17 लोकल क्रिकेटर मूलाकुलम के मोतीनगर में एक ही आधार पते का उपयोग कर रहे थे. हालांकि, जब उस घर के मालिक से बात की गई तो पता चला कि किरायेदारों को किराया ना चुकाने के चलते महीनों पहले ही हटा दिया गया है. इस समानांतर प्रणाली के काम का सीधा नुकसान पुदुचेरी में जन्मे खिलाड़ियों को हो रहा है, जिनके लिए मौके खत्म हो गए हैं.

पिछले 4 सालों में पुदुचेरी ने 29 रणजी मुकाबले खेले हैं. मगर उनमें खेलने वाले वहां जन्में सिर्फ 4 खिलाड़ी ही शामिल रहे हैं. इस सीजन वीनू मांकड़ ट्रॉफी के ओपनिंग मैच में 11 में से 9 खिलाड़ियों दूसरे राज्यों से लिए गए थे. उन्हें लोकल प्लेयर का लेबल लगाकर मैदान पर उतारा गया था.

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार