SIR : मतदाता सूची में सुधार के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर जानें आगे की प्रक्रिया

SIR : मतदाता सूची में सुधार के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर जानें आगे की प्रक्रिया

दिल्ली। देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया जारी है। नागरिक 11 दिसंबर 2025 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। प्रारंभ में यह अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी, लेकिन कई राज्यों से मिले फीडबैक के कारण इसे बढ़ा दिया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर नाम, उम्र, पता और दस्तावेज़ों की जांच कर रहे हैं।

SIR प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना है। 11 दिसंबर तक घर-घर सत्यापन जारी रहेगा। BLO टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि मतदाता सूची में सभी जानकारी सही और अपडेटेड हो। कई इलाकों में इस दौरान पोलिंग बूथ का पुनर्गठन भी किया जाएगा, ताकि जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार व्यवस्था उपयुक्त हो।

12 से 15 दिसंबर के बीच चुनाव अधिकारी सभी डेटा एकत्र कर ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार करेंगे। 16 दिसंबर 2025 को यह ड्राफ्ट रोल देशभर में प्रकाशित होगा, और नागरिक इसमें अपना नाम, पता, उम्र या अन्य जानकारी जांच सकेंगे। दावा–आपत्ति की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक रहेगी। इस दौरान लोग अपनी जानकारी सुधारने या नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक ERO इन दावों और आपत्तियों की जांच करेंगे। सभी चरणों के पूरा होने के बाद 14 फरवरी 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

SIR प्रक्रिया से डुप्लीकेट या फर्जी नाम हटेंगे और मृत व्यक्तियों के नाम सूची से साफ होंगे। पिछले उदाहरण में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR के तहत लगभग 47 लाख फर्जी मतदाताओं को हटाया गया था। नागरिकों को BLO के आने पर अपने पहचान प्रमाण और दस्तावेज़ दिखाने की आवश्यकता है। जिनके पास अभी तक BLO नहीं पहुंचा है, वे ऑनलाइन या फॉर्म भरकर अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। यह प्रक्रिया चुनावों को और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाएगी।

Read More Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार