जब कोर्ट बनी बारात! घोड़े पर सवार होकर पहुंचा आरोपी, देखकर सब रह गए दंग, वीडियो वायरल

बुरहानपुर। अब तक आपने दूल्हों और सैलानियों को ही घोड़े पर सवार देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी आरोपी को ऐसे कोर्ट पहुंचते देखा है? मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। अदालत परिसर में जैसे ही एक शख्स घोड़े पर सवार होकर पहुंचा, सभी के मोबाइल कैमरे ऑन हो गए और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बुरहानपुर जिले का रहने वाला शेख शकील, जिसे इलाके में लोग “शकील बदमाश” के नाम से जानते हैं, उस दिन पेशी पर कोर्ट आया था। मगर आने का तरीका इतना अनोखा था कि सबकी निगाहें उसी पर टिक गईं। आमतौर पर लोग बस, ऑटो या अपनी गाड़ियों से कोर्ट पहुंचते हैं, लेकिन शकील ने तो सबको हैरान कर दिया, वह घोड़े पर सवार होकर अदालत पहुंचा!

जब लोगों ने उससे पूछा कि आखिर ऐसा क्यों किया, तो उसका जवाब और भी चौंकाने वाला था। शकील ने बताया कि उसके पैरों में तकलीफ है, जिसकी वजह से वह चल नहीं पाता, इसलिए उसने घोड़े पर बैठकर कोर्ट आने का फैसला किया। इस अजब-गजब पेशी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फिलहाल, शकील और उसका घोड़ा दोनों ही बुरहानपुर में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बने हुए हैं।

Read More दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड पर स्कूल… हर तरफ कोहरे की मोटी चादर, दमघोंटू हवा; AQI 500 पार

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल