बागेश्वर धाम में गिरा टेंट, श्रद्धालु की मौत, भगदड़ में 8 घायल, अयोध्या से आए थे धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने

बागेश्वर धाम में गिरा टेंट, श्रद्धालु की मौत, भगदड़ में 8 घायल, अयोध्या से आए थे धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने

बागेश्वर धाम में गिरा टेंट, श्रद्धालु की मौत, भगदड़ में 8 घायल, अयोध्या से आए थे धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने

छतरपुर के बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, 8 घायल। बारिश से बचने को टेंट में घुसे थे लोग, हादसा आरती के बाद सुबह 7 बजे हुआ।

छतरपुर: छतरपुर जिले में गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिर गया। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि भगदड़ में 8 लोग घायल हुए हैं। हादसा आज सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुआ। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजेश कुमार कौशल ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश में अयोध्या के रहने वाले हैं। परिवार के 6 लोग कार से बुधवार रात बागेश्वर धाम आए थे। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इससे पहले आज सुबह सभी लोग तैयार होकर शास्त्री के दर्शन करने पहुंचे थे। राजेश ने बताया कि लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल के सिर में लगा, इसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

whatsapp-image-2025-07-03-at-102300-am_1751519034
श्यामलाल कौशल

राजेश और सौम्या, पारुल, उन्नति समेत 8 घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के डॉ. नरेश त्रिपाठी ने बताया कि एक मृतक को बागेश्वर धाम से लाया गया था। परिजन ने कहा कि टेंट गिरने से हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी आर्यन ने बताया कि हम सब मंच के पास खड़े थे, बारिश हो रही थी। पानी से बचने के लिए टेंट में आ गए। पानी भरने से टेंट नीचे आ गिरा। इससे भगदड़ मच गई। टेंट के नीचे करीब 20 लोग दब गए। 

Read More दिल्ली के 650 करोड़ के दवा खरीद घोटाले में नया मोड़! 7 अहम फाइलें नष्ट करने का आरोप, जांच में सामने आए चौंकाने वाले खरीद आंकड़े

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस
रायपुर में गूंजा हर-हर महादेव! कांवड़ यात्रा में कांवड़िए बने CM साय, भगवान हटकेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक, देखे वीडियो
मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा! स्कॉर्पियो ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 जवान घायल
पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR
जेल से पहले अस्पताल पहुंच गए आरोपी डॉक्टर! फर्जी ट्रांसफर केस में गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल
शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने
घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम
सड़क पर उतरे छात्र तो हरकत में आया सिस्टम! 48 घंटे में शुरू हुई केमिस्ट्री की पढ़ाई, स्थायी शिक्षक की कवायद तेज
तापसी-कंगना की जुबानी जंग फिर हुई तेज! ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का इशारा- ‘आखिरकार साबित हो गया’
रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
अनमोल ढाबा में 150 लीटर महुआ शराब खपाने की थी तैयारी, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान होगी सस्ती! UDF में 45% कटौती, 1 सितंबर से घरेलू यात्रियों को बड़ी राहत