रायपुर में गूंजा हर-हर महादेव! कांवड़ यात्रा में कांवड़िए बने CM साय, भगवान हटकेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक, देखे वीडियो

रायपुर में गूंजा हर-हर महादेव! कांवड़ यात्रा में कांवड़िए बने CM साय, भगवान हटकेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक, देखे वीडियो

रायपुर। सावन के पवित्र महीने में राजधानी रायपुर का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया। गुढ़ियारी के मारुति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांवड़ उठाकर शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया और भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा।

कांवड़ उठाकर शिवभक्ति में शामिल हुए मुख्यमंत्री
गुढ़ियारी के मारुति मंगलम परिसर से हजारों शिवभक्त पवित्र जल लेकर महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। इसी यात्रा में मुख्यमंत्री साय भी शामिल हुए। उन्होंने शिवभक्तों से मुलाकात की और कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।रायपुर में आस्था का सैलाब : कांवड़ी बने CM साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, कहा- हमारी धार्मिक परंपराएं पीढ़ियों को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ती हैं

बोले CM साय- आस्था और परंपरा का प्रतीक है कांवड़ यात्रा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष समय है। कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और समर्पण की ऐसी परंपरा है, जिसमें शिवभक्त कठिन रास्तों की परवाह किए बिना पवित्र जल लेकर महादेव के जलाभिषेक के लिए निकलते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक परंपराएं केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और विरासत से जोड़ने का माध्यम भी हैं।

Read More पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी जारी किया आदेश, 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

हजारों कांवड़ियों से शिवमय हुआ रायपुर
मारुति मंगलम से महादेव घाट तक निकली कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आए। हाथों में कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम और वातावरण में गूंजते जयकारों ने राजधानी के माहौल को भक्तिमय बना दिया। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव बताया।

Read More रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट

हटकेश्वरनाथ मंदिर का बताया विशेष महत्व
मुख्यमंत्री साय ने महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर छत्तीसगढ़ में भगवान शिव की प्राचीन आराधना परंपरा से जुड़ा प्रमुख आस्था केंद्र है। श्रावण मास में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं।

धार्मिक स्थलों के विकास पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार और विकास की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्रों को नई पहचान मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बोले- महादेव की कृपा से आगे बढ़े छत्तीसगढ़
कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनता की खुशहाली की प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा से हर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आए और छत्तीसगढ़ विकास एवं जनकल्याण के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता रहे।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags:

Latest News

कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
खरीदी व्यवस्था पर दोहरी मार: कहीं रिकॉर्ड में जमीन शून्य, कहीं बारिश से बंद हुई तौल; कई केंद्रों पर टोकन जारी होने के बाद भी नहीं खरीदा जा सका धान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला
बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन
जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड; 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा
23 नवंबर 2026 राशिफल: वैकुंठ चतुर्दशी पर इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, प्रेम जीवन में होगी नई शुरुआत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार