अनमोल ढाबा में 150 लीटर महुआ शराब खपाने की थी तैयारी, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

अनमोल ढाबा में 150 लीटर महुआ शराब खपाने की थी तैयारी, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम रैनपुर कर्रा स्थित अनमोल ढाबा से 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। पुलिस ने शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई है। मामले में ढाबा संचालक और कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

पुलिस ने बताया कि 22 अगस्त को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी12 एजी2845 से महुआ शराब लेकर रैनपुर कर्रा स्थित अनमोल ढाबा पहुंचने वाला है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने ढाबे के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।

संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुँचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। इसके बाद ढाबा संचालक और कर्मचारी की भूमिका सामने आने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बुढ़ामहादेव रतनपुर निवासी अतुल सोनी(30), कसेरपारा रतनपुर निवासी अनमोल ढाबा का संचालक कुनाल साहू (25), जिला कोरबा के थाना कटघोरा स्थित भेलवाटिकरी निवासी ढाबा कर्मचारी और शिवशंकर गोंड (39) शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थो के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय के साथ प्रधान आरक्षक कौशलराम खुटे, आरक्षक धीरज कश्यप, पवन ठाकुर और आकाश डोंगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Read More Delhi Crime News: दिल्ली में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर शिकंजा! 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई राज्यों तक जुड़े तार

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार