रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर : तारबाहर थाना क्षेत्र के रेलवे अस्पताल के पास कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हमला पांच लाख रुपये की सुपारी के लालच में हत्या करने की नीयत से किया गया था। मामले में पुलिस ने पहले ही एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चुकी है l

सुबह निकले थे टहलने, तभी घेरकर किया गया हमला

घटना 4 जुलाई की सुबह करीब 6.45 बजे की है। शिशिर कश्यप ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता श्याम कश्यप सुबह टहलने के लिए निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे। उनके हाथ में डंडे और नुकीली वस्तु थी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और श्याम कश्यप पर हमला कर दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

Read More Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान की गई और संदेहियों के बारे में जानकारी जुटाई गई।

पांच-पांच लाख रुपये का दिया गया था लालच

पुलिस ने पहले नितिन टेकाम और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गौरेला-पेंड्रा के निवासी दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था। इसी के बाद आरोपी बिलासपुर पहुंचे और दीपक तिवारी के कहने पर रेलवे अस्पताल के पास श्याम कश्यप पर हमला किया गया।

घर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा

मामले में फरार चल रहे समता नगर निवासी आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर को लगातार गौरेला पुलिस तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर श्याम कश्यप पर डंडे से हमला करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक महेंद्र सोनकर, रूपलाल चंद्रा, भागीरथी गेदले सहित साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार