थाली में पहुंचने से पहले खुल गई पोल! 75 स्कूलों के मिड-डे मील में मिले कीड़े, खाना रुका तो भूखे रह गए बच्चे

थाली में पहुंचने से पहले खुल गई पोल! 75 स्कूलों के मिड-डे मील में मिले कीड़े, खाना रुका तो भूखे रह गए बच्चे

अरवल। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। बिहार के अरवल जिले के सदर प्रखंड के 75 स्कूलों में सप्लाई की गई सोयाबीन की सब्जी में कथित तौर पर कीड़े मिलने के बाद भोजन वितरण रोक दिया गया। गनीमत रही कि स्कूलों में खाना बच्चों की थाली तक पहुंचने से पहले ही उसकी जांच कर ली गई। गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रधानाध्यापकों ने तत्काल भोजन परोसने से रोक दिया। हालांकि, इसके चलते कई स्कूलों में बच्चों को उस दिन मिड-डे मील नहीं मिल सका।

थाली में परोसने से पहले खुल गई पोल
स्कूलों में भोजन पहुंचने के बाद सामान्य प्रक्रिया के तहत उसे बच्चों को देने से पहले जांच की जा रही थी। इसी दौरान सोयाबीन की सब्जी में कुछ कीड़े दिखाई दिए। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बिना जोखिम लिए भोजन का वितरण रोक दिया। मामला सामने आते ही संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

75 स्कूलों तक पहुंचा था खाना
जानकारी के मुताबिक, यह भोजन सदर प्रखंड के करीब 75 सरकारी स्कूलों में भेजा गया था। उमैराबाद, अहियापुर और सकरी इब्राहिमपुर समेत कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर जिला मिड-डे मील प्राधिकरण को शिकायत भेजी है। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि खराब गुणवत्ता वाला भोजन इतने बड़े स्तर पर स्कूलों तक कैसे पहुंचा।

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर, शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई को देंगे श्रद्धांजलि, शाम को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

NGO के जरिए हुई थी सप्लाई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित भोजन की आपूर्ति एक एनजीओ के माध्यम से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और भोजन की गुणवत्ता तथा सप्लाई प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग और स्कूलों तक पहुंचाने के बीच किन-किन स्तरों पर गुणवत्ता जांच की गई थी।

Read More बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: माओवादियों के 3 डंप बरामद, 136 BGL सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर जब्त

बच्चों की सेहत से जुड़ा मामला, जांच के आदेश
जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर अली ने मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में संबंधित एनजीओ की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि भोजन में कीड़े किस स्तर पर पहुंचे और गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया में चूक कहां हुई।

सवालों के घेरे में मिड-डे मील की निगरानी
इस घटना ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांच और निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अगर स्कूल स्तर पर भोजन की जांच नहीं होती और यही खाना बच्चों को परोस दिया जाता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। फिलहाल, जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही तय होगा कि 75 स्कूलों तक पहुंची भोजन की खेप में गड़बड़ी आखिर कहां हुई और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी तय की जाएगी।

Tags:

Latest News

रूस में बड़ा विमान हादसा: An-12 सैन्य विमान क्रैश, सभी 17 लोगों की मौत; रिहायशी इलाके से दूर ले जाने की कोशिश में गई जान रूस में बड़ा विमान हादसा: An-12 सैन्य विमान क्रैश, सभी 17 लोगों की मौत; रिहायशी इलाके से दूर ले जाने की कोशिश में गई जान
शराब घोटाला और महादेव सट्टा केस: रवि उप्पल और विकास अग्रवाल को भारत लाने दुबई पहुंची CBI-ED की टीम
मुंबई में तंत्र-मंत्र के नाम पर 6.38 करोड़ की ठगी, 10 साल तक बुजुर्ग दंपती को डराकर हड़पे चार फ्लैट और 1200 ग्राम सोना
खोलार नदी में मिला 55 वर्षीय अधेड़ का शव, नहाने गया था घर से; मौत की वजह तलाश रही पुलिस
छत्तीसगढ़ NHM भर्ती में बड़ी गड़बड़ी, 18 पदों की चयन प्रक्रिया निरस्त; छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े अफसरों पर सवाल
कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सली डम्प से हथियार और विस्फोटक बरामद
IAS-IPS अफसरों को सरकार का तोहफा, DA में 3% का इजाफा
बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा निर्दोष, सुप्रीम कोर्ट ने दिलाया 30 लाख का मुआवजा, चार सप्ताह में भुगतान का आदेश
8 किमी की तीसरी रेल लाइन तैयार, अब CRS की हरी झंडी का इंतजार, बिलासपुर–पेंड्रारोड रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
अपंजीकृत वसीयत के भरोसे पूरे जमीन पर किया था कब्जे का दावा, गवाह तक पेश नहीं कर सका भाई, 3.428 हेक्टेयर जमीन में बहन का आधा हिस्सा तय
पाटेकोरा बैरियर पर कलेक्टर की दबिश, जांच के दौरान पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान जब्त
अमित जोगी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस की पूछताछ जारी, विधायक राजेश मूणत ने की थी कड़ी कार्रवाई की मांग