पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR

पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में रक्षा मंत्रालय में तैनात 30 वर्षीय महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नाजिया खानम के रूप में हुई है, जो रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद पर कार्यरत थीं। मामले में पुलिस ने महिला के पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में संदिग्ध हालत में मिली महिला
पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को शाम करीब 4:21 बजे PCR के जरिए भरथल गांव में एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सेक्टर-23 द्वारका थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। हालांकि, पुलिस जांच में मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल सामने आए हैं।

शादी को अभी कुछ ही महीने हुए थे
पुलिस के अनुसार नाजिया खानम की शादी 11 अप्रैल को मोहम्मद आजम अली खान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी मौत होने के कारण पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित SDM/कार्यकारी मजिस्ट्रेट को दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए।

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

पहले बयान में आरोप नहीं, अगले दिन बदली तस्वीर
इस मामले में जांच का एक अहम पहलू परिजनों के बयानों में आया बदलाव है। पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को शुरुआती पूछताछ के दौरान परिजनों ने SDM के सामने दिए लिखित बयान में किसी तरह का संदेह या आरोप नहीं लगाया था। लेकिन अगले ही दिन यानी 22 अगस्त को परिजन दोबारा SDM के सामने पहुंचे और पति तथा ससुराल वालों पर प्रताड़ना समेत गंभीर आरोप लगाते हुए नई शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

पति और ससुराल वालों पर FIR
परिजनों की शिकायत के आधार पर सेक्टर-23 द्वारका थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 और 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले उनके साथ क्या हुआ था।

पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट से खुलेगा राज 
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, परिजनों के बयान और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। द्वारका जिला पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। जो भी तथ्य और साक्ष्य जांच में सामने आएंगे, उनके आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, महिला अधिकारी की मौत की वास्तविक वजह जांच का विषय है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार