तापसी-कंगना की जुबानी जंग फिर हुई तेज! ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का इशारा- ‘आखिरकार साबित हो गया’

तापसी-कंगना की जुबानी जंग फिर हुई तेज! ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का इशारा- ‘आखिरकार साबित हो गया’

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दो चर्चित अभिनेत्रियों तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच पुरानी तकरार एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस बार विवाद की शुरुआत तापसी के एक इंटरव्यू में दिए बयान से हुई, जिसके बाद कंगना ने उन पर निशाना साधते हुए ‘सस्ती कॉपी’ वाला तंज कस दिया। अब तापसी ने भी एक छोटी लेकिन चर्चा बटोरने वाली प्रतिक्रिया दी है।

तापसी ने ऐसा क्या कहा था?
हाल ही में एक इंटरव्यू में तापसी से कंगना के साथ उनके पुराने मतभेदों को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि दोनों एक-दूसरे से न पहले मिलती थीं और न अब मिलती हैं। तापसी ने अपनी राय को लेकर कहा कि किसी व्यक्ति के बारे में उनकी सोच उसकी परवरिश, बातचीत के तरीके और नजरिए को दर्शाती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कंगना अपनी राय पर कायम हैं और उनकी अपनी सोच है। तापसी का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों के पुराने विवाद की चर्चा फिर शुरू हो गई।

कंगना ने फिर साधा निशाना
तापसी के बयान पर कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ बताते हुए उनकी आने वाली फिल्म के प्रमोशन पर भी टिप्पणी की। कंगना ने आरोप लगाया कि तापसी ने उनकी राय के बहाने उनके माता-पिता और परवरिश को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि वह आम तौर पर विवादों में किसी के माता-पिता को शामिल करने से बचती हैं, लेकिन इस बार तापसी के बयान से उन्हें ऐसा लगा कि बात व्यक्तिगत स्तर तक पहुंच गई है। कंगना ने आगे तापसी के परिवार को लेकर भी तंज कसा और अपनी पोस्ट में ‘ओरिजिनल’ और ‘कॉपी’ के मुद्दे को फिर से उछाल दिया।Kangana

तापसी का जवाब भी आया सामने 
कंगना की पोस्ट के बाद तापसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिर्फ कुछ शब्द लिखे- “आखिरकार साबित हो गया।” तापसी ने अपनी पोस्ट में न तो कंगना का नाम लिया और न ही पूरे विवाद का सीधे जिक्र किया। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इसे कंगना की टिप्पणी के जवाब के तौर पर देख रहे हैं।Taapsee

पुरानी तकरार फिर चर्चा में 
तापसी और कंगना के बीच यह विवाद नया नहीं है। दोनों अभिनेत्रियां पहले भी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर टिप्पणी कर चुकी हैं। इस बार मामला एक इंटरव्यू के बयान से शुरू हुआ और सोशल मीडिया पोस्ट तक पहुंच गया। अब दोनों की प्रतिक्रियाओं के बाद ‘सस्ती कॉपी’ वाला विवाद एक बार फिर बॉलीवुड के चर्चित सोशल मीडिया विवादों में शामिल हो गया है। फिलहाल, तापसी की ओर से आया छोटा-सा जवाब और कंगना की तीखी पोस्ट ही चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Tags:

Latest News

धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति
‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद
पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला
कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए
CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल