Hyderabad Toxic Event: अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड सिस्टम गिरने से 2 घायल; मंच से यश ने रोका भाषण

Hyderabad Toxic Event: अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड सिस्टम गिरने से 2 घायल; मंच से यश ने रोका भाषण

हैदराबाद। साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम स्थल पर लगा भारी साउंड सेटअप अचानक नीचे गिर गया। हादसे की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम का माहौल बदल गया। मंच पर मौजूद यश ने तुरंत अपना भाषण रोककर वहां की स्थिति के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों से घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

हजारों की भीड़ के बीच हुआ हादसा
फिल्म का ग्रैंड इवेंट मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में यश को देखने और फिल्म से जुड़ी जानकारी सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस और आयोजकों की ओर से भीड़ को पीछे रहने की अपील की जा रही थी। इसके बावजूद कई लोग मंच के नजदीक पहुंच गए। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगा साउंड और लाइटिंग से जुड़ा एक भारी हिस्सा अचानक गिर गया।

साउंड सेटअप की चपेट में आए दो लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग कार्यक्रम स्थल के आसपास बनी संरचनाओं पर चढ़े हुए थे। सामने आए वीडियो में कुछ युवाओं को साउंड सिस्टम के पोल के आसपास भी देखा जा सकता है। इसी बीच अचानक सेटअप नीचे आ गया और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दो लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Read More प्रतापपुर में जाति प्रमाण पत्र पर सियासी घमासान, शकुंतला पोर्ते को लेकर दीपक बैज ने खोला मोर्चा

हादसा होते ही यश ने रोक दी स्पीच
घटना के वक्त यश मंच पर मौजूद थे और दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने अपना भाषण बीच में रोक दिया। यश ने मंच से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पूछा कि वहां मौजूद लोग सुरक्षित हैं या नहीं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से घायलों की स्थिति देखने और उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा दिलाने की अपील की। आयोजकों की ओर से स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दिए जाने के बाद अभिनेता ने दोबारा अपना संबोधन शुरू किया।

Read More एकादशी के दिन उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम

वीडियो में दिखी कार्यक्रम स्थल की स्थिति
हादसे से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ लोग आसपास की संरचनाओं पर चढ़े नजर आ रहे हैं। साउंड सिस्टम गिरने के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अब हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और भारी उपकरणों की फिटिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। फिल्म में नयनतारा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित इस बड़े इवेंट में हुए हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर जरूर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार