शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने

शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने

पेंड्रा। एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण और वितरण में नियमों की अनदेखी को लेकर खाद्य विभाग ने गौरेला में बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग की टीम ने मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बाद टीम ने कुल 471 LPG सिलेंडर जब्त कर लिए।

433 घरेलू और 38 कमर्शियल सिलेंडर कार्रवाई की जद में
निरीक्षण के दौरान जब्त किए गए सिलेंडरों में 14.2 किलो क्षमता वाले 433 घरेलू सिलेंडर शामिल हैं। इनमें 346 भरे हुए और 87 खाली सिलेंडर बताए गए हैं।इसके अलावा 19 किलो क्षमता वाले 38 व्यावसायिक सिलेंडर भी जब्त किए गए। इनमें 2 भरे और 36 खाली सिलेंडर थे।

गोदाम में रिकॉर्ड व्यवस्था पर भी सवाल
खाद्य विभाग की जांच में सिर्फ सिलेंडरों के भंडारण से जुड़ी अनियमितताएं ही नहीं मिलीं, बल्कि एजेंसी के रिकॉर्ड और सूचना प्रदर्शन की व्यवस्था पर भी सवाल उठे। निरीक्षण के दौरान विभाग को

Read More धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य

  • मुख्य बोर्ड और स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिला।
  • आवक-जावक पंजी का उचित संधारण नहीं पाया गया।
  • स्टॉक पंजी भी व्यवस्थित तरीके से दर्ज नहीं थी।
  • मूल्य एवं स्टॉक संबंधी बोर्ड भी प्रदर्शित नहीं किया गया था।

विभाग ने इन खामियों को गंभीर मानते हुए द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत जब्ती की कार्रवाई की।

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

शिकायतों के बाद अचानक पहुंची टीम
जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल के मुताबिक, एजेंसी को लेकर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर टीम ने बिना पूर्व सूचना के गोदाम का निरीक्षण किया। अधिकारी के अनुसार, एजेंसी के गोदाम की पहले भी जांच की जा चुकी है। उस कार्रवाई में भी अनियमितताएं सामने आई थीं और एजेंसी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

उपभोक्ताओं के हित में निगरानी जारी
खाद्य विभाग का कहना है कि LPG की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना उसकी प्राथमिकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गैस एजेंसियों में नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, 471 सिलेंडरों की जब्ती के बाद एजेंसी की कार्यप्रणाली और सामने आई अनियमितताओं को लेकर विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ रही है।

Tags:

Latest News

AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट
जल संसाधन में 3 से 4% चढ़ावे के फेर में तीसरी तिमाही का आबंटन अटका: बिलासपुर से बस्तर तक भुगतान के लिए भटक रहे ठेकेदार, अरपा से हसदेव तक निर्माण की रफ्तार थमी
Navratri 2026: व्रत में भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज इन चीजों से रहें सावधान
मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप