घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम

घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम

बिलासपुर : तखतपुर के ग्राम समडील में शनिवार को घोंघा नदी में हुए दर्दनाक हादसे में तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीनों बच्चे नदी पार करते समय अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए थे। रात होने के कारण शनिवार को तलाश पूरी नहीं हो सकी। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए।

मृतकों की पहचान ग्राम समडील निवासी अनमोल जायसवाल (7वर्ष), स्तुति जायसवाल (9वर्ष) और शिक्षा जायसवाल (8वर्ष) के रूप में हुई है। अनमोल और स्तुति, भुनेश्वर जायसवाल के बच्चे थे, जबकि शिक्षा जायसवाल विजय जायसवाल की बेटी थी।

स्कूल से लौटते समय बढ़ा नदी का पानी

Read More Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे रोज की तरह शनिवार को स्कूल गए थे। स्कूल जाते समय नदी में पानी कम था। छुट्टी के बाद तीनों पैदल अपने घर लौट रहे थे और नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी का बहाव तेज हो गया। बच्चे संभल पाते, इससे पहले ही तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहा ले गई।

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

हादसा सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंचे और अपने स्तर पर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण शनिवार रात तलाश अभियान रोकना पड़ा।

रविवार को एक-एक कर मिले तीनों शव

रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी तलाश के बाद सबसे पहले अनमोल जायसवाल का शव नदी में पुल के नीचे से बरामद हुआ। इसके बाद स्तुति जायसवाल का शव एनीकट के पास मिला। वहीं सर्च अभियान के दौरान शिक्षा जायसवाल का शव भी बरामद कर लिया गया। तीनों बच्चों के शव मिलने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, वहां मातम छा गया। जिन परिवारों के बच्चे एक दिन पहले तक स्कूल से लौटने का इंतजार कर रहे थे, उनके घरों में अब चीख-पुकार मच गई।

गांव में पसरा मातम

इस घटना ने पूरे समडील गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी हादसे को लेकर गहरा आक्रोश और दुख है। बताया जा रहा है कि नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तखतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद अब नदी पार करने वाले रास्ते और वहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार