मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा! स्कॉर्पियो ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 जवान घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा! स्कॉर्पियो ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 जवान घायल

जगदलपुर/कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज दोपहर मंत्री केदार कश्यप के काफिले से जुड़ा एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग पर जूनवानी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी और इसके बाद अनियंत्रित होकर पीछे चल रहे फॉलो वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉलो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा और उसमें सवार चार पुलिस जवान घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पहले मंत्री की कार से टकराई स्कॉर्पियो
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंत्री का काफिला फरसागुड़ा की तरफ से कोंडागांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान जूनवानी के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो अचानक काफिले की ओर आ गई। स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो सीधे काफिले के फॉलो वाहन से जा भिड़ी।

बाल-बाल बचे मंत्री, चार जवान घायल
हादसे में मंत्री केदार कश्यप को गंभीर चोट नहीं आई है और उन्हें सुरक्षित बताया जा रहा है। वहीं, फॉलो वाहन में तैनात चार पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद घायलों को कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Read More छत्तीसगढ़ WRD में अजब घोटाला: फुलटाइम नौकरी के साथ कैसे हो रही रेगुलर M.Tech की पढ़ाई? पढ़ें हाजिरी का पूरा खेल।

फॉलो वाहन को हुआ भारी नुकसान
प्रत्यक्ष टक्कर फॉलो वाहन को लगी, जिसके चलते वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Read More अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर खूनी संघर्ष, 19 साल के मयंक की मौत, दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और धारदार हथियार

स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ, हादसे की जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस वजह से हुई, स्कॉर्पियो की रफ्तार कितनी थी और चालक से कोई चूक हुई या नहीं, इन सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ के साथ घटनास्थल और दुर्घटना की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। फिलहाल, मंत्री सुरक्षित हैं, जबकि घायल चार जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार