पुणे के यवत में आपत्तिजनक पोस्ट से तनाव: दो गुटों में झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

पुणे के यवत में आपत्तिजनक पोस्ट से तनाव: दो गुटों में झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

पुणे के यवत में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दो गुटों में झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। हालात तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात। पढ़ें पूरी खबर।

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौंड तालुका स्थित यवत गांव में शुक्रवार से सांप्रदायिक तनाव गहराता जा रहा है। एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके चलते शनिवार को हालात बेकाबू हो गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

25 जुलाई को यवत के सहकार नगर इलाके में रहने वाले एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बाद विवाद की शुरुआत हुई। इसके बाद 26 जुलाई को नीलकंठेश्वर मंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की घटना ने आग में घी डालने का काम किया। आरोपी को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप किया, जिससे आगजनी जैसी बड़ी घटना टल गई। फिलहाल, पूरे यवत क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है और गांव के मुख्य प्रवेश द्वारों पर पुलिस की विशेष निगरानी चल रही है।

Read More लेह-लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज, किसी तरह का नुकसान नहीं

घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, “यह इलाका कभी सांप्रदायिक तनाव के लिए नहीं जाना गया। लेकिन आज यहां ऐसा माहौल बनना राजनीतिक स्वार्थ का परिणाम है। यह राज्य की सामाजिक एकता के लिए खतरा है। वहीं, बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर और राकांपा विधायक संग्राम जगताप ने शुक्रवार को यवत में आयोजित जन आक्रोश मोर्चा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और घटना की निंदा की।

Read More कर्तव्य पथ से सेवा तीर्थ तक: मोदी सरकार ने बदले सरकारी भवनों के नाम, 8 राज्यों ने किया अमल

यवत पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख के अनुसार, “पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी तत्वों द्वारा तनाव को भड़काया गया है और अब स्थिति सामान्य हो रही है। उन्होंने सभी से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

लेखक के विषय में

More News

महिला DSP कल्पना वर्मा ने तोड़ी चुप्पी कहा मुझ पर लगे आरोप निराधार, ठगी करने वाला व्यवसायी महादेव ऐप से जुड़ा!

राज्य

कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ कोलकाता में रचा इतिहास: ब्रिगेड मैदान पर 5 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ
कोलकाता: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज आस्था का ऐसा अद्भुत समागम देखने को मिला, जब लाखों लोगों...
गोवा नाइटक्लब हादसे के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की धरपकड़ जारी, सरकार हुई सख्त
तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, टीचर का कॉल बन गया परिवार के लिए संकट
आठ साल की न्याय संग्राम के बाद मिली जीत: वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल बरी, जासूसी का दाग मिटा
तेंदुए का कहर जारी: 8 महीनों में तीसरी बार गई बच्चों की जान, कोयंबटूर में दहशत