बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत पर आक्रोश, विधायक दिलीप रावत ने इस्तीफे की धमकी दी

बाघ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत पर आक्रोश, विधायक दिलीप रावत ने इस्तीफे की धमकी दी

कोटद्वार (उत्तराखंड)। कोटद्वार के लैंसडौन इलाके में बाघ के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है। यह घटना लैंसडौन ग्राम सभा अमलेशा के सीरोबाड़ी की है, जहाँ उर्मिला देवी अपनी बहू प्रिया के साथ घर के पास मवेशियों के लिए चारापत्ती काट रही थीं। उसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

बाघ 50 मीटर तक घसीटकर ले गया शव

घटना के वक्त बहू प्रिया अपने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पास स्थित अपने घर गई थी। इसी बीच बाघ उर्मिला देवी को करीब 50 मीटर दूर तक घसीटकर ले गया था। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद किया।कालागढ़ टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट डिवीजन की पलेन रेंज की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची और शव को घर पहुँचाया। इस घटना से नाराज लोगों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया।

Read More CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट

विधायक दिलीप रावत ने इस्तीफे की चेतावनी दी

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

वन्य जीवों के बढ़ते हमलों से नाराज भाजपा के लैंसडौन विधायक दलीप रावत ने पद से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। विधायक रावत ने कहा कि अगर वन कानून में शिथिलता नहीं लाई गई, तो वे इस्तीफा दे देंगे। शनिवार को उन्होंने पीड़ित महिला उर्मिला देवी के परिजनों से मुलाकात की।

रावत ने बताया कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वहाँ पुल तो बना दिया गया है, लेकिन उससे जुड़ने वाली सड़क का निर्माण पिछले 11 साल से अटका हुआ है। दूसरी ओर, महिला कांग्रेस ने भी राज्य में बढ़ते वन्यजीव संघर्ष को रोकने के उपाय करने की मांग को लेकर वन मुख्यालय में प्रदर्शन किया और पीसीसीएफ को ज्ञापन सौंपा।

वन मंत्री ने दिए कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ बैठक के बाद वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम को लेकर विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने भालू और गुलदार की गतिविधियों वाले 20 वन प्रभागों में तुरंत 50 सोलर लाइट, 25 बुश कटर, फॉक्स लाइट, ट्रैंक्युलाइजिंग उपकरण और अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने को कहा है। मंत्री उनियाल ने सांसदों और विधायकों से भी अपनी निधि के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में मदद करने की अपील की है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार