नोएडा में बिल्डर्स-अधिकारियों की सांठगांठ का होगा खुलासा, सुप्रीम कोर्ट ने नई SIT का किया गठन

नोएडा में बिल्डर्स-अधिकारियों की सांठगांठ का होगा खुलासा, सुप्रीम कोर्ट ने नई SIT का किया गठन

नई दिल्ली: नोएडा अथॉरिटी और बिल्डर्स के बीच लंबे समय से चल रही मिलीभगत और भ्रष्टाचार के आरोपों पर अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने एक नई एसआईटी (विशेष जांच टीम) के गठन का आदेश दिया है, जो अधिकारियों और बिल्डर्स के बीच सांठगांठ की गहराई से जांच करेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से नोएडा को म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में बदलने पर विचार करने को भी कहा है, जिससे नोएडा अथॉरिटी की शक्तियों में बड़ा बदलाव हो सकता है।

करीब 8 महीने में ही सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख फिर से अपनाया है. नोएडा के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर आरोप हैं. सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के भ्रष्टाचार में बिल्डरों की भागेदारी के खिलाफ ये एसआईटी गठित की है. सुप्रीम ने नोएडा अथॉरिटी और बिल्डर्स की सांठगांठ के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, SIT ने पाया है कि नोएडा के अधिकारियों के भ्रष्टाचार और बिल्डरों के प्रति उनकी मित्रता के कारण किसानों को अत्यधिक मुआवजा दिया गया है. जिसके खिलाफ इस एसआईटी की जांच के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं.

वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोएडा को महानगर परिषद में बदलने का निर्णय लेने को भी कहा है. इसका मतलब है कि जल्द ही सरकार की ओर से नोएडा में नोएडा म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन का भी ऐलान हो सकता है. जिसकी वजह से पॉवर का डिवाइडेशन भी हो जाएगा. म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के गठन के बाद नोएडा अथॉरिटी का 50 फीसदी से ज्यादा काम जो मेंटेनेंस से जुड़ा हुआ है, वो कॉरपोरेशन के पास आ जाएगा.

Read More बंगाल में गरजे पीएम मोदी: पहले चरण में टूटा TMC का अहंकार, अब प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही BJP

इससे पहले घर खरीददारों के मसले पर एसआईटी गठित की गई थी। अब ये नई एसआईटी नोएडा के अधिकारियों और बिल्डर्स के बीच की सांठगांठ की जांच करेगी. इससे पहले गठित SIT ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच को बताया कि किसानों और अधिकारियों के बीच मिलीभगत का आकलन करने के लिए अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा पिछले एक दशक में अर्जित संपत्तियों की फोरेंसिक जांच आवश्यक है. इस पहलू की जांच की जांच के लिए नई एसआईटी जांच जरूरी है.

Read More West Bengal Elections 2026: मतदान के बीच हिंसा के आरोप, बीजेपी उम्मीदवार की कार पर हमला, 11 बजे तक करीब 40% वोटिंग

Tags:

Latest News

बिलासपुर का 'किलर' सिस्टम: पथरी के ऑपरेशन में आरक्षक की मौत, मेडिकल लॉबी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का भारी दबाव; विधायक बोले- विधानसभा में उठाऊंगा मामला बिलासपुर का 'किलर' सिस्टम: पथरी के ऑपरेशन में आरक्षक की मौत, मेडिकल लॉबी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का भारी दबाव; विधायक बोले- विधानसभा में उठाऊंगा मामला
Noida Alert: श्रमिकों के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नर ने ग्राउंड पर लिया सुरक्षा का जायजा
CG Bear Attack: तेंदूपत्ता सीजन में जंगल बना खतरा, 6 भालुओं के हमले में 2 ग्रामीण गंभीर, इलाके में दहशत
CG Breaking News: कांकेर में IED ब्लास्ट का कहर, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Pune Crime Shocker: मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, फास्ट-ट्रैक ट्रायल की मांग तेज
West Bengal Re-Polling 2026: गड़बड़ी के आरोपों के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, सुबह 11 बजे तक 36.99% मतदान
Supreme Court on EC Petition: ‘केंद्रीय कर्मचारियों पर अविश्वास सही नहीं’, TMC की याचिका खारिज, चुनाव आयोग को राहत
Dhamtari Viral Video: नाके पर नहीं रुकी गाड़ी तो बाजार में बवाल, TI पर व्यापारी को थप्पड़ मारने और धमकाने का आरोप
सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा: बाबू खेमानी के ‘फाइनेंशियल बैकएंड’ का भंडाफोड़, रिश्तेदार समेत सहयोगी गिरफ्तार
Emergency Mobile Alert Test: देशभर में एक साथ बजा सायरन, NDMA ने किया पब्लिक सेफ्टी सिस्टम का ट्रायल
बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Raipur IPL 2026: 10 और 13 मई को हाई-वोल्टेज मुकाबले, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग, फैंस के लिए बड़ी अपडेट