मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

भुवनेश्वर। ओडिशा के मालकानगिरी जिले में एक महिला की निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या कर देने की घटना के एमवी-25 इलाके में भड़की हिंसा को पुलिस ने नियंत्रित कर लिया है। इसके साथ ही आज पुलिस ने महिला के कटे हुए सिर को भी उसके धड़ से 40 किमी. दूरी से बरामद किया है। यह बरामदगी राखेलगुड़ा स्थित एक कन्या आश्रम के पास नदी किनारे से की गई। जांच के दौरान ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, महिला का धड़ 4 दिसंबर को मिला था, लेकिन तब से उसका सिर गायब था,जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।इसे लेकर एमवी-26 और राखेलगुड़ा गांवों के बीच तनाव और विवाद बढ़ गया था। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले के कारणों की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सिर न मिलने की वजह से दोनों गांवों में लगातार मतभेद और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था।

सूत्रों के अनुसार, सिर की बरामदगी न होने से दोनों गांवों के बीच कई दिनों तक विवाद चलता रहा। दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जाते रहे और घटना को लेकर लगातार आपत्ति जताई जाती रही। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर आज जांच टीमों ने नदी किनारे से महिला का कटा हुआ सिर बरामद किया।

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

गौरततलब है कि राखेलगुड़ा की रहने वाली यह महिला 3 दिसंबर को लापता हुई थी और अगले दिन उसका सिरविहीन शव मिला था। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया था और कई स्थानों पर भीड़ और टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद लापता सिर की तलाश जारी थी और पुलिस लगातार विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार को मालकानगिरी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीआईजी, एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों गांवों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच शांति समझौता कराया गया है और तनाव को देखते हुए क्षेत्र में कानूनी प्रतिबंध और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस के अनुसार, अब महिला का कटा हुआ सिर बरामद कर लिया गया है और इसे जांच में शामिल किया जा चुका है। बरामद अवशेषों की फॉरेंसिक जांच और आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार