चोरों का अजब खेल: 9 साल में 10वीं बार लूटी हलवाई की दुकान, पैसे नहीं, सिर्फ मिठाइयां चुराने आए चोर

चोरों का अजब खेल: 9 साल में 10वीं बार लूटी हलवाई की दुकान, पैसे नहीं, सिर्फ मिठाइयां चुराने आए चोर

नई दिल्ली। आपने अक्सर दुकानों में चोरी या लूट की खबरें सुनी होंगी। लेकिन गुजरात के नाडियाद में स्थित हलवाई की दुकान ‘कृष्णा डेयरी प्रोडक्ट्स’ की चोरी की कहानी कुछ अलग है। पिछले 9 सालों में यह दुकान 10 बार लूटी जा चुकी है और हर बार चोरों का ध्यान पैसों की बजाय मिठाइयों पर रहा। इस दुकान के मालिक 44 साल के मुकेश पंडित हैं।

9 सालों में लगातार चोरी
पंडित के अनुसार, चोर हर बार दुकान से भारी मात्रा में मिठाइयां चुराते हैं। कई बार तो कई क्विंटल तक की मिठाई चोरी हो चुकी है। पैसों की चोरी कम ही हुई। मालिक ने तीन बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कारगर कार्रवाई नहीं हुई।

CCTV भी नहीं बचा सका
लगातार हो रही चोरी को रोकने के लिए पंडित ने बाहर से भीतर तक CCTV कैमरे लगवाए, लेकिन चोरों ने हद पार करते हुए कैमरे ही चुरा लिए। इससे पहले कि नया कैमरा लगाया जाता, चोरों ने फिर से हमला किया।

Read More Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए

30 नवंबर को हुई चोरी 
हाल ही में हुई चोरी में चोरों ने 12,000 रुपये की 12 किलोग्राम काजू कतली, 38,200 रुपये की 73.5 किलोग्राम मिक्स मावा मिठाई और 13,300 रुपये का 35 किलोग्राम श्रीखंड चुरा लिया। इसके अलावा 15,000 रुपये के मिक्स बिस्कुट, 16,800 रुपये की 70 किलोग्राम नमकीन और 3,500 रुपये कैश भी चोरी कर लिए। इस सेंधमारी से पंडित को कुल 98,800 रुपये का नुकसान हुआ। पंडित ने लोहे की ग्रिल और हाई-टेक कैमरों जैसे कई उपाय किए, लेकिन चोर हर बार इसे पार कर जाते हैं। अब यह दुकान चोरों की पसंदीदा मिठाई की जगह बन गई है।

Read More Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार