महाराष्ट्र में बड़ा विमान हादसा: डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ चार्टर्ड प्लेन

महाराष्ट्र में बड़ा विमान हादसा: डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ चार्टर्ड प्लेन

बारामती। महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। हादसा सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर बारामती एयरपोर्ट पर हुआ, जब उनका चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार के साथ उनके निजी सहायक, सुरक्षाकर्मी और क्रू मेंबर समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने भी 5 मौतों की पुष्टि कर दी है।

मुंबई से बारामती जा रहे थे पवार: रनवे पर बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। वे वहां पंचायत चुनाव के सिलसिले में चार बड़ी सभाओं को संबोधित करने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेन जैसे ही रनवे पर उतरा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह क्रैश हो गया। झटके के साथ हुए इस हादसे में विमान के परखच्चे उड़ गए। एयरपोर्ट पर मौजूद राहत कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन विमान के अंदर मौजूद किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका।

Read More बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़

शोक में डूबा पवार परिवार: दिल्ली से रवाना हुए शरद पवार

Read More मासूमों के पैरों तक पहुंचा घटिया सामान? सरकारी स्कूलों के जूते-मोजों की शिकायत से मचा हड़कंप, 15 जिलों में जांच के आदेश

हादसे के वक्त अजित पवार के चाचा और दिग्गज नेता शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले के साथ दिल्ली में थे। जैसे ही उन्हें इस अनहोनी की खबर मिली, वे तुरंत पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए। परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई वाले घर से बारामती पहुंच रहे हैं। अजित पवार का जाना न केवल पवार परिवार बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

चुनावी रैलियों के लिए निकले थे: समर्थकों में भारी शोक

अजित पवार अपने गृह क्षेत्र बारामती में पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए काफी सक्रिय थे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए वहां भारी संख्या में समर्थक जुटने वाले थे, लेकिन सभा से पहले ही मौत की खबर पहुंच गई। डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि यह पता चल सके कि तकनीकी खराबी थी या फिर मानवीय चूक। हादसे की गंभीरता को देखते हुए बारामती एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हादसे से जुड़ी मुख्य बातें

  •  सुबह 8.45 बजे हुआ हादसा: बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर प्लेन फिसलने से मची चीख पुकार।
  •  कुल 5 लोगों की मौत: डिप्टी सीएम के अलावा पीए, गार्ड और स्टाफ ने भी मौके पर दम तोड़ा।
  •   मुंबई से भरी थी उड़ान: पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए जा रहे थे अजित पवार।

 

 

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी