मऊगंज में गौवंश के साथ दरिंदगी, बछड़े की नृशंस हत्या से गांव में उबाल

मऊगंज में गौवंश के साथ दरिंदगी, बछड़े की नृशंस हत्या से गांव में उबाल

मऊगंज: बछड़े की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना 27 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जब अज्ञात आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से बछड़े को रस्सी से बांधकर धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद गांव में भारी आक्रोश का माहौल है।

खून से सना घटनास्थल, अवशेषों ने खोली वारदात की परतें
सुबह ग्रामीणों ने जब स्कूल के पास स्थित बगीचे में बिखरे हुए अवशेष देखे, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर बछड़े का सिर, सींग और पैर पड़े मिले, जबकि शरीर के अन्य हिस्से गायब थे। घटनास्थल पर खून के धब्बे इस बात की गवाही दे रहे थे कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई।

मांस बोरी में भरकर ले गए आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी बछड़े के मांस को बोरी में भरकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद नईगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Read More सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
फरियादी शिवम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान हीरा साकेत, मिठ्ठू साकेत और मझीले साकेत के घरों से गौमांस बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

धार्मिक आस्था पर प्रहार का आरोप
घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल पशु क्रूरता का मामला नहीं, बल्कि उनकी धार्मिक आस्था पर सीधा हमला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 325, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी