बड़ा रेल हादसा टला: गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का टुकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

बड़ा रेल हादसा टला: गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश नाकाम

बड़ा रेल हादसा टला: गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखा मिला लोहे का टुकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में बड़ा रेल हादसा लोको पायलट की सतर्कता से टल गया। हमसफर एक्सप्रेस के ट्रैक पर रखे गए भारी लोहे के ढांचे को देख पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई। मामले में साजिश की आशंका, जांच जारी।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मल्हौर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक भारी-भरकम लोहे का ढांचा रखा था। आनंद विहार से गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस (12572) के लोको पायलट को जैसे ही यह दिखा, उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। घटना सोमवार तड़के 3:40 बजे हुई।

लोको पायलट की सतर्कता से बची सैकड़ों यात्रियों की जान लोको पायलट ने समय रहते खतरा भांप लिया और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। घटना की सूचना तुरंत इंजीनियरिंग कंट्रोल लखनऊ को दी गई। मौके पर पहुंचे RPF, सिविल पुलिस और रेलवे अफसरों ने जांच शुरू की।

होल्डिंग जैसा स्ट्रक्चर डाउन लाइन पर मिला रेलवे ट्रैक से हटाया गया स्ट्रक्चर होल्डिंग जैसा प्रतीत हो रहा है, जिसका नंबर 1087/8-10 है और जो डाउन लाइन पर गिरा मिला। प्रथम दृष्टया इसे किसी गहरी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि ट्रैक पर इस तरह भारी वस्तु का पहुंचना सामान्य नहीं माना जा रहा।

Read More बकरीद से पहले मुंबई में हाई वोल्टेज ड्रामा! सोसाइटी में बकरियों को लेकर बढ़ा तनाव, भारी पुलिस तैनात

एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी जीआरपी और आरपीएफ आरपीएफ और गोमतीनगर पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है। संबंधित धाराओं में एफआईआर लिखी गई है और जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच अमरनाथ चौरसिया (उपनिरीक्षक) को सौंपी गई है।

Read More POCSO केस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत बरकरार

पहले गरीब रथ स्पेशल ट्रेन को पलटाने की गई थी साजिश इससे पहले गरीब रथ स्पेशल ट्रेन पलटाने की साजिश की गई थी। रहीमाबाद के पास रेल ट्रैक पर मोटा लकड़ी का बोटा आम के पते और भगवा कपड़े में लपेट कर रखा गया था। रात में ही आरपीएफ ओर रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक साफ कराया था। इससे करीब एक घंटे तक डाउन ट्रैक बाधित रहा था। गैंगमैन की तहरीर पर रहीमाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Tags:

Latest News

महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ... महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई