विवाह समारोह ने बनाया सियासत का संगम, मुख्यमंत्री साय और स्पीकर रमन सिंह समेत दिग्गज पहुंचे एक मंच पर

विवाह समारोह ने बनाया सियासत का संगम, मुख्यमंत्री साय और स्पीकर रमन सिंह समेत दिग्गज पहुंचे एक मंच पर

भोपाल। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव और वर्तमान में अडानी समूह के सीनियर अफसर अमन सिंह की बेटी खुशबू के विवाह आशीर्वाद समारोह में राजनीति और प्रशासन का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। रविवार को भोपाल के होटल ताज लेख पाइंट में आयोजित इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई दिग्गज नेता, मंत्री और नौकरशाह शामिल हुए।

सियासी गलियारों की हलचल: अडानी के अफसर की बेटी की शादी में नेताओं की लंबी कतार

इस समारोह ने सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा स्पीकर डॉ. रमन सिंह जैसे बड़े नाम एक साथ दिखे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम को सियासी रंग दिया।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

सूत्रों के अनुसार, अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की उपस्थिति ने कॉरपोरेट और सत्ता की नजदीकियों को फिर से रेखांकित किया। यह कार्यक्रम एक तरह से शक्ति प्रदर्शन का मंच बन गया, जहां राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी एक छत के नीचे जमा हुए।

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

वीआईपी मूवमेंट और प्रशासनिक गलियारे की उपस्थिति

इस समारोह में राजनीतिक हस्तियों में राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला, विवेक तनखा, भाजपा संगठन के प्रमुख नेता अजय जम्वाल, सौदान सिंह, मप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, सरोज पाण्डेय, और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा, प्रशासनिक और अन्य चेहरों में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, तथा नौकरशाहों और कारोबारी जगत के कई प्रमुख लोग इस हाई-प्रोफाइल इवेंट का हिस्सा बने।

 सियासी गलियारों में यह फुसफुसाहट भी रही कि इस समारोह में शामिल होने के लिए नेताओं और अफसरों के बीच होड़ मची थी, मानो यह कोई सरकारी बैठक नहीं बल्कि अगले बड़े पद की लॉबिंग का अनौपचारिक अड्डा हो। बड़े कॉरपोरेट घराने के अफसर के पारिवारिक कार्यक्रम में सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के शीर्ष नेताओं का एक साथ आना लोकतंत्र की अभूतपूर्व एकता को दर्शाता है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार