ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन

नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब आंध्र प्रदेश सरकार भी इसी दिशा में कदम बढ़ाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की सरकार इस फैसले का गहन अध्ययन कर रही है। आंध्र प्रदेश के तकनीकी और मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर सख्त कानून लाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया के फैसले का अध्ययन कर रही सरकार
स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक के दौरान नारा लोकेश ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया है। हम इस फैसले का अध्ययन कर रहे हैं। हमारा मानना है कि बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर स्पष्ट और सख्त नियमों की जरूरत है।”

बच्चों के मानसिक विकास पर असर की चिंता
नारा लोकेश ने कहा कि एक निश्चित उम्र तक बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखना जरूरी है, क्योंकि वे जो कंटेंट देखते हैं, उसकी सही समझ हमेशा नहीं बना पाते। इससे बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का फोकस केवल घोषणाओं पर नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर परिणाम दिखाने पर है। आंध्र प्रदेश ने वर्ष 2047 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए मजबूत और जागरूक युवा पीढ़ी बेहद जरूरी है।

Read More Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 50 साल पुरानी इमारत, 6 मौतों से मचा हड़कंप; PG मालिक पर FIR, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत में फिलहाल कोई सख्त कानून नहीं
भारत में अभी बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर कोई सख्त कानूनी प्रतिबंध नहीं है। यह निर्णय पूरी तरह माता-पिता पर निर्भर करता है। केंद्र या राज्य सरकार की ओर से अब तक ऐसा कोई कानून लागू नहीं किया गया है, जो बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखे।

Read More आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

ऑस्ट्रेलिया में लागू हो चुका है सख्त कानून
ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया है। यह कानून 10 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो चुका है। इसके तहत टिकटॉक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर नाबालिगों की पहुंच सीमित कर दी गई है। कानून का उल्लंघन करने की स्थिति में संबंधित प्लेटफॉर्म्स पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 3.3 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

Tags:

Latest News

CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम
CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश
CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश
CG News: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के पदों का नए सिरे से हुआ चिह्नांकन; नेत्रहीनों को भी मिलेगा मौका
Manicure-Pedicure के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ सकती है टैनिंग और त्वचा हो सकती है रूखी
Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है बड़ा कैमरा सेंसर, बदल सकता है कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन
जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई
आबकारी के करोड़पति लिपिक का नया कारनामा : अपना ट्रांसफर रुकवाने बॉस के नाम से मंत्रालय भेजा फर्जी पत्र 
छत्तीसगढ़ में 3 एक्स-कैडर डीजी पदों के प्रस्ताव पर विवाद, PMO से हस्तक्षेप की मांग; इधर बिना केंद्र की मंजूरी मिले प्रमोशन देने की तैयारी!
Name Plate Vastu: लकड़ी, मेटल या पत्थर… घर के मुख्य द्वार पर कौन सी नेम प्लेट लगाना माना जाता है शुभ?