74 वर्षीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक छोड़ा पद, देश में पहली बार मानसून सत्र के बीच इस्तीफा

74 वर्षीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक छोड़ा पद, देश में पहली बार मानसून सत्र के बीच इस्तीफा

74 वर्षीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक छोड़ा पद, देश में पहली बार मानसून सत्र के बीच इस्तीफा

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया। मानसून सत्र के दौरान इस्तीफा देने वाले पहले उपराष्ट्रपति बने। जानिए उनके उत्तराधिकारी को लेकर क्या कहता है संविधान।

नई दिल्ली: देश को आज एक चौंकाने वाली खबर मिली है। भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा है। 74 वर्षीय धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक का था, लेकिन उन्होंने कहा कि डॉक्टरी सलाह और स्वास्थ्य कारणों के चलते वे इस पद पर बने रहना संभव नहीं मानते।

धनखड़ ने अपना इस्तीफा संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत राष्ट्रपति को सौंपा। पत्र में उन्होंने लिखा – "स्वास्थ्य की प्राथमिकता और डॉक्टरी सलाह के मद्देनजर मैं तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।" उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के सहयोग के लिए आभार भी जताया। हालांकि, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही उनका इस्तीफा प्रभावी माना जाएगा।

11 अगस्त 2022 को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्ग रेट अल्वा को हराया था। धनखड़ को 528 वोट मिले थे जबकि अल्वा को सिर्फ 182 मिले थे। इस वक्त संसद का मानसून सत्र जारी है। धनखड़ राज्यसभा के सभापति भी थे। सत्र के बीच पद से इस्तीफा देने वाले पहले उपराष्ट्रपति बने हैं। वहीं, देश के इतिहास में तीसरे उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दिया हो।

Read More Rahul Gandhi PC: घायल छात्र को साथ लाकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 'प्रदर्शनकारियों पर चली पैलेट गन'; सरकार ने किया खंडन

अब सवाल है उनके उत्तराधिकारी का। इस दौड़ में बिहार से JDU सांसद हरिवंश का नाम भी चर्चा में है। वे फिलहाल राज्यसभा के उपसभापति हैं, हालांकि उनका कार्यकाल भी इसी महीने खत्म हो रहा है। संविधान के मुताबिक अगर उपराष्ट्रपति का पद खाली होता है, तो राज्यसभा के उपसभापति ही सभापति का काम देखते हैं, लेकिन वे उपराष्ट्रपति नहीं माने जाते। संविधान में कार्यवाहक उपराष्ट्रपति का कोई प्रावधान नहीं है। अगर राष्ट्रपति देश से बाहर हों और उपराष्ट्रपति का पद भी खाली हो, तो CJI यानी देश के मुख्य न्यायाधीश को कार्यवाहक राष्ट्रपति का दायित्व सौंपा जाता है।

Read More NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी; कहा- "युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर"

Latest News

बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त
पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
कागजों में सिमटी 'स्पॉन्सरशिप योजना' ......चार साल में सिर्फ 14.47% जरूरतमंद बच्चों हुए लाभांवित
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की