228 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी! अनमोल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन, RHFL भी जांच के घेरे में

228 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी! अनमोल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन, RHFL भी जांच के घेरे में

नई दिल्ली। देश के उद्योग जगत में हलचल मचाने वाला मामला सामने आया है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी अब CBI की रडार पर आ गए हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ 228 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की है।

कैसे फंसे अनमोल अंबानी?
CBI ने यह केस रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) के खिलाफ दर्ज किया है। आरोप है कि RHFL और उसके निदेशकों जय अनमोल अंबानी और रवींद्र शरद सुधाकर ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ धोखाधड़ी की, जिसकी वजह से बैंक को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा।

शिकायत से शुरू हुई कार्रवाई
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने CBI को दी गई शिकायत में बताया कि RHFL ने बैंक से 450 करोड़ रुपये का लोन लिया था। यह लोन मुंबई के एससीएफ ब्रांच से स्वीकृत किया गया था। बैंक ने लोन जारी करते समय कई शर्तें रखी थीं-

Read More Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार

  • समय पर ईएमआई जमा करना
  • आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना
  • निर्धारित सिक्योरिटी जमा करना
  • लेकिन इन शर्तों का पालन नहीं किया गया।

NPA घोषित होने के बाद खुला खेल
20 सितंबर 2019 को लोन खाता NPA घोषित कर दिया गया। इसके बाद बैंक की आंतरिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि RHFL ने जो रकम लोन के लिए ली थी, उसे बेहतर उपयोग या निर्धारित प्रोजेक्ट में लगाने के बजाय अन्य जगहों पर डायवर्ट कर दिया गया। बैंक का दावा है कि कंपनी के निदेशकों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए धनराशि का दुरुपयोग किया और बैंक को गुमराह किया। इस आधार पर CBI ने अब इस मामले को गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी मानते हुए FIR दर्ज कर ली है।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार