दो और गुंडा प्रवृत्ति के आदतन अपराधियों को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अनुशंसा पर बिलासपुर कलेक्टर ने जिला बदर करने का आदेश जारी किया

दो और गुंडा प्रवृत्ति के आदतन अपराधियों को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अनुशंसा पर बिलासपुर कलेक्टर ने जिला बदर करने का आदेश जारी किया

दो और गुंडा प्रवृत्ति के आदतन अपराधियों को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अनुशंसा पर बिलासपुर कलेक्टर ने  जिला बदर करने का आदेश जारी किया दोनों अपराधी अगले छह महीने तक बिलासपुर ही नहीं, छह जिलों में दाखिल नहीं हो सकेंगे। इससे पूर्व में 5 आदतन अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी […]

दो और गुंडा प्रवृत्ति के आदतन अपराधियों को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अनुशंसा पर बिलासपुर कलेक्टर ने  जिला बदर करने का आदेश जारी किया

दोनों अपराधी अगले छह महीने तक बिलासपुर ही नहीं, छह जिलों में दाखिल नहीं हो सकेंगे। इससे पूर्व में 5 आदतन अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है। ताजा कार्यवाही में जितेन्द्र जायसवाल एवं राजा पात्रे को तड़ीपार किया गया है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह आदेश पारित किया गया है। विभिन्न पुलिस थानों में इनके विरूद्ध मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, चोरी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

बिलासपुर :  जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु एवं आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर  पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अवनीश शरण के द्वारा जिला बदर का आदेश जारी किया है, और दोनों को 24 घण्टे के अंदर बिलासपुर जिले से बाहर रहने के आदेश दिया गया हैं।

Read More Motorola Edge 70 Max की लॉन्च डेट फाइनल! 7100mAh बैटरी, 144Hz LTPO डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 5 से होगा लैस

इन 2 अभ्यासिक अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर का आदेश जारी किया गया है-

Read More Twisha Sharma Case: AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट ने जांच को दी नई दिशा, जिम बेल्ट बना अहम सबूत

  1. जितेन्द्र जायसवाल पिता ओमप्रकाश जायसवाल उम्र 42 वर्ष सा. गनियारी थाना कोटा बिलासपुर।
  2. राजा पात्रे पिता रमेश पात्रे उम्र 32 वर्ष सा. आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर।

राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं और सभी आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं। इन आरोपियों को बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा।

पूर्व में शानू खान (जफर), हरिश्चंद्र ठाकुर (गोलू) एवं विनोद साहू , इन्द्रकुमार , धीरेन्द्र वैष्णव को किया गया था जिला बदर।

  1. हरिशचंद उर्फ गोलू ठाकुर पिता सुभाष ठाकुर उम्र 50 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा थाना कोटा बिलासपुर।
  2. शानू खान पिता शफिक खान उम्र 26 वर्ष सा० चांटीडीह पठान मोहल्ला थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ०ग०
  3. विनोद साहू पिता बहादूर साहू उम्र 51 साल निवासी मडई थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग छ०ग०
  4. इंद्रकुमार भारद्वाज पिता कृष्ण कुमार भारद्वाज, उम्र 35 वर्ष सा० मोहदी, आवासपारा थाना कोटा बिलासपुर
  5. धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टिंकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 21 वर्ष सा० हरश्रृंगार कॉलोनी , अटल आवास, आर के नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की अपील

“अवैध एवं अपराधिक गतिविधियों से दूर रहे अन्यथा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी बिलासपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”

Tags:

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच