लगातार दूसरे महीने सस्ता हुआ 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर, दिल्ली से चेन्नई तक कितनी हुई कीमत

लगातार दूसरे महीने सस्ता हुआ 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर, दिल्ली से चेन्नई तक कितनी हुई कीमत

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर चेन्नई तक 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम में लगातार दूसरे महीने गिरावट देखने को मिली है. 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कमर्शियल यूज के लिए होता है. जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम और नेचुरल गैस की कीमतें कम हुई हैं. लेकिन डॉलर के मुकाबले में रुपए की वैल्यू में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से गैस सिलेंडर की कीमतें कम नहीं हो पा रही हैं. जितनी होनी चाहिए. वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. अप्रैल महीने में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की की कीमतों में बदलाव देखने को मिला था. तब सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा किसा था. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश में घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें कितनी हो गई हैं?

सस्ता हुआ 19 किलो का गैस सिलेंडर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार महीने की पहली तारीख को देश के चारों महानगरों में 19 किलोग्राम यानी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार दूसरे महीने कम हुए हैं. आंकड़ों को देखें तो देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 10 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद दोनों महानगरों में कीमतें क्रमश: 1,580.50 रुपए और 1,684 रुपए हो गई हैं. वहीं दूसरी ओर मुंबई और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 10.5 रुपए कम हो गए हैं. जिसके बाद दोनों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 1,531.50 और 1,739.50 रुपए हो गई हैं.

घरेलू गैस सिलेंडर की कितनी हुई कीमतें
वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आंकड़ों को देखें तो देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपए है. जबकि कोलकाता में एलपीजी के दाम 879 रुपए देखने को मिल रहे हैं. जबकि मुंबई और चेन्नई में भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. जिसके बाद दोनों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत क्रमश: 852.50 रुपए और 868.50 रुपए हैं.

Read More Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार