ईमानदारी की मिसाल: व्यापारी भूल गया था 17 लाख रुपए, ऑटो ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि हो रही है जमकर तारीफ

ईमानदारी की मिसाल: व्यापारी भूल गया था 17 लाख रुपए, ऑटो ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि हो रही है जमकर तारीफ

मिजोरम: मिजोरम के एक ऑटो ड्राइवर ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने तमाम लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। इस ड्राइवर के ऑटो में एक व्यापारी का 17 लाख रुपया छूट गया था। बाद में ड्राइवर ने उसका पूरा पैसा लौटा दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोग इस ऑटो ड्राइवर की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। सभी लोग कह रहे हैं आज के वक्त में भी ऐसा ईमानदार व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है।

जानकारी के मुताबिक म्यांमार का रहने वाला व्यापारी गुरुवार सुबह 9 बजे मिजोरम के लांगतलाई पहुंचा था। यहां पर उसने एक ऑटो रिक्शा किराए पर बुक किया। ऑटो में बैठकर वह घूमता-फिरता रहा। लेकिन जाते समय रुपयों से भरी पॉलिथिन की थैली ऑटो में ही भूल गया। जब व्यापारी वापस होटल पहुंचा तो उसे रुपयों के बारे में याद आया। इसके बाद उसने होटल में खोज-बीन शुरू की। जानकारी होने के बाद होटल स्टाफ ने भी अपनी तरफ से तलाशी अभियान चलाया। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।

वहीं, जब लाहमिंगमुआना को जब अपने ऑटो में रुपयों से भरी थैली मिली तो उसे पूरा माजरा समझ आ गया। वह तत्काल उस होटल पहुंचा, जहां पर उसने व्यापारी को छोड़ा था। यहां पर उसने व्यापारी को 17 लाख रुपए की रकम लौटा दी। रुपए पाने के बाद व्यापारी बहुत ज्यादा खुश हो गया। उसने ऑटो ड्राइवर को कुछ इनाम देना चाहा, लेकिन ड्राइवर ने कुछ भी लेने से इनकार कर दिया। लांगतलाई ऑटो रिक्शा ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी जाथियांगा ने ऑटो ड्राइवर के इस काम की जमकर तारीफ की है।

Read More राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी