शाहरुख खान के 'मन्नत' में रिनोवेशन के काम में आई रुकावट, BMC और फॉरेस्ट विभाग ने की जांच, नियम उल्लंघन की शिकायत

शाहरुख खान के 'मन्नत' में रिनोवेशन के काम में आई रुकावट, BMC और फॉरेस्ट विभाग ने की जांच, नियम उल्लंघन की शिकायत

शाहरुख खान के घर मन्नत को लेकर काफी वक्त से चर्चा की जा रही थी, दरअसल इसमें रिनोवेशन का काम चल रहा है, जो कि बड़े पैमाने पर है. लेकिन, हाल ही में आई खबर के मुताबिक, अब इस काम में रुकावट आ रही है. दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई के एक एक्टिविस्ट ने मन्नत की रिनोवेशन को लेकर बीएमसी में कंप्लेन डाली थी, जिसके बाद से बीएमसी और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट मन्नत में जांच करने पहुंची थी.

शाहरुख के मन्नत में पहली जांच शुक्रवार यानी 20 जून को किया गया था. मन्नत के रिनोवेशन के कंप्लेन किए जाने की वजह ये है कि एक्टर का बंगला है वो ग्रेड थ्री हेरिटेज में बिल्डिंग में आता है. साथ ही ये जगह ठीक समंदर किनारे के सामने है, इसलिए वो कोस्टल रेगुलेशन जोन में भी आती है. BMC को हुई कंप्लेन में कहा गया कि बंगले में रिनोवेशन का काम नियमों के खिलाफ किया जा रहा है. जिसके बाद से उनके घर पर अधिकारी जांच के लिए आए थे.

अब बताया जा रहा है कि जांच की सारी रिपोर्ट कंप्लेंट करने वाले संतोष दौंडकर को दे दिया गया है. मन्नत में और दो फ्लोर बनाए जाने हैं और समंदर के किनारे होने की वजह से इसके लिए महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से परमिशन लेनी पड़ती है. इस मामले में बात करते हुए शाहरुख ने बताया है कि उन्होंने सभी परमिशन ली है और इस परमिशन के तहत जो कानून है उनके तहत ही ये सारा रिनोवेशन का काम हो रहा है.

Read More Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?

वहीं शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि को लेकर इनकार किया है. उन्होंने बताया कि कोई शिकायत नहीं है, सभी काम गाइडलाइन्स के हिसाब से हो रहा है. शाहरुख खान के मन्नत के हाल ही में किए गए निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों के साथ BMC के H-वेस्ट वार्ड बिल्डिंग और फैक्ट्री विभाग के साथ-साथ बिल्डिंग प्रपोजल विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे. BMC के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उनकी टीम केवल वन विभाग की सहायता कर रही थी और उनका इसमें कोई और हाथ नहीं था.

Read More NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी