राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन, अयोध्या में अंतिम दर्शन की तैयारी

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन, अयोध्या में अंतिम दर्शन की तैयारी

अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार को साकेतवास हो गया। 77 वर्षीय वेदांती की तबीयत मध्य प्रदेश के रीवा में एक कथा महोत्सव के दौरान अचानक बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई।

डॉ. वेदांती ने दशकों तक रामकथा का वाचन किया और अयोध्या में रामलला व हनुमानगढ़ी के सामने भक्तों को धार्मिक शिक्षाएं दीं। वे संस्कृत के प्रख्यात विद्वान थे और रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। भाजपा के टिकट पर उन्होंने 1996 और 1998 में सांसद के रूप में भी सेवा दी। 90 के दशक में वे राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेताओं में शामिल थे। विवादित ढांचा विध्वंस मामले में भी उनका नाम आरोपियों में था, लेकिन बाद में उन्हें बरी कर दिया गया। डॉ. वेदांती ने कोर्ट में अपने बयान में कहा था कि उन्होंने किसी मस्जिद को नहीं, बल्कि मंदिर के खंडहर को तोड़ा था।

डॉ. वेदांती का शव आज देर शाम अयोध्या लाया जाएगा और मंगलवार सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। उनकी विरासत में धार्मिक शिक्षा, रामकथा और राम मंदिर आंदोलन में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके शिष्य और उत्तराधिकारी महंत राघवेश दास वेदांती ने बताया कि महाराज जी का पार्थिव शरीर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ लाया जाएगा।

Read More CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार