Goa Nightclub Fire: थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, अब भारत लाए जाने की उलटी गिनती शुरू

Goa Nightclub Fire: थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स, अब भारत लाए जाने की उलटी गिनती शुरू

नई दिल्ली। गोवा के चर्चित क्लब अग्निकांड मामले में जांच को नई दिशा देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में लगी भीषण आग के बाद देश से फरार हुए क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थाईलैंड से उनकी पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है, जिसने पूरे मामले को एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है। जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद जब क्लब धधक रहा था और राहत–बचाव कार्य चल रहा था, उसी दौरान लूथरा ब्रदर्स ने फुकेट (थाईलैंड) के लिए टिकट बुक की और दिल्ली से उड़ान भरकर देश छोड़ दिया था। 

25 लोगों की दर्दनाक मौत वाले इस हादसे में मृतकों में 20 क्लब स्टाफ और 5 पर्यटक शामिल थे। इस गंभीर लापरवाही पर पुलिस ने पहले ही दोनों भाइयों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही से मौत के मामले दर्ज किए थे। उनके पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिए गए थे, लेकिन वे इससे पहले सीमा पार कर चुके थे। अब थाईलैंड पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों की भारत वापसी की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों को जल्द ही दिल्ली लाया जाएगा, जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

इस बीच, आग की इस भयावह घटना के बाद गोवा जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। अरपोरा नाइट क्लब हादसे के बाद बुधवार शाम प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है और पर्यटन स्थलों के अंदर पटाखों, फुलझड़ियों और किसी भी प्रकार की आतिशबाज़ी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है। नई रोक उत्तर गोवा के सभी नाइट क्लब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, गेस्टहाउस, रिसॉर्ट, बीच शैक और अस्थायी संरचनाओं पर लागू होगी। लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी और प्रशासन की नई सख्ती से साफ है कि गोवा अग्निकांड का मामला अब निर्णायक मोड़ में प्रवेश कर चुका है और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासों की संभावना है।

Read More Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार